फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Former MLA filed case against Saharanpur woman who claimed to be her husband

Haridwar: पूर्व विधायक ने सहारनपुर की महिला पर दर्ज कराया मुकदमा, वीडियो वायरल कर बताया था अपना पति

Tue, 24 Sep 2024 09:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2024 09:07 PM IST
सार

Haridwar News: उर्मिला सनावर ने मई में एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसमें पूर्व विधायक उनके बाल संवारते दिख रहे थे। वीडियो को उन्होंने फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बताया था।

विज्ञापन
Haridwar News Former MLA filed case against Saharanpur woman who claimed to be her husband
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रह चुके सुरेश राठौर ने सहारनपुर की महिला उर्मिला सनावर पर ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक का कहना है कि महिला रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक और महिला के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं और सोमवार को महिला ने वीडियो जारी कर खुद को पूर्व विधायक की पत्नी बताते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने शिकायत में बताया कि वह भाजपा से एक बार विधायक, अनुसूचित जाति मोर्चा के तीन बार प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री के अलावा अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पास अनाथ बच्चों व वृद्धों के साथ ही तमाम लोग आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एक व्यक्ति के साथ अभिनेत्री उर्मिला सनावर निवासी गोविंद नगर सहारनपुर करीब दो साल पहले उनके कैंप कार्यालय बहादराबाद आई थी। बताया था कि उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। उनका तलाक का मुकदमा भी चल रहा था। उन्होंने महिला की हर संभव मदद की थी।

Dehradun: चर्चित किडनी कांड का मुख्य आरोपी अमित राउत गिरफ्तार, पैरोल पर बाहर आने के बाद हुआ था फरार

अब पता चला कि उर्मिला उनके फर्जी हस्ताक्षर कर प्रयोग कर रही है। लगातार फोन कर 25 लाख की मांग कर रही है। पैसे न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। आरोप है कि प्रतिष्ठा बचाने को सात लाख रुपये ऑनलाइन और नौ लाख नकद दे दिए, फिर भी सोशल मीडिया पर उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि खराब कर रही है। आरोप लगाया, फोन पर पैसे मांग रही है और अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

महिला ने पूर्व विधायक को बताया अपना पति
उर्मिला सनावर ने मई में एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसमें पूर्व विधायक उनके बाल संवारते दिख रहे थे। वीडियो को उन्होंने फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बताया था। अब हाल ही में उर्मिला ने फिर से ई-रिक्शा में बैठकर वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने एक्स पर शेयर किया। वीडियो में उर्मिला ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने शादी करने के बाद भी उन्हें घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed