फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Student arrested for vandalising vehicle and committing murderous attack

Haridwar News: गाड़ी में तोड़फोड़ और जानलेवा हमला करने में छात्र गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 05:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Student arrested for vandalising vehicle and committing murderous attack
I
विज्ञापन

II- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, जेल भेजा, चार आरोपी फरार
I
I

I
I- पिल्ला गैंग से जुड़े हुए हैं आरोपी, पूर्व में भी गैंग कर चुका जानलेवा हमले
I
I
I
Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गाड़ी को ओवरटेक कर तोड़फोड़ करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पिल्ला गैंग से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। चार आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, बीती छह अक्तूबर को मुकेश जोशी निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि पांच अक्तूबर को उनका पुत्र आयुष कार से आ रहा था। तभी आर्यनगर चौक के पास एक कार में सवार युवकों ने ओवरटेक करते हुए रोककर मारपीट कर दी थी। गाड़ी में तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को चिह्नित कर लिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iकोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने के बाद मुकदमे में हत्या का प्रयास आदि धाराओं की बढ़ोतरी की गई। रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोविंद सिखोला निवासी मोहल्ला लक्कड़हारान ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। सभी आरोपी पिल्ला गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article