{"_id":"5f65badc8ebc3eee09485d7a","slug":"haridwar-news-couple-jumped-into-ganga-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: चंडी देवी पुल से गंगा में कूदे युवक और युवती, पुलिस को बैग में मिली आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: चंडी देवी पुल से गंगा में कूदे युवक और युवती, पुलिस को बैग में मिली आईडी
Sat, 19 Sep 2020 01:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंडी पुल से एक युवक और युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर रखे बैग से एक महिला की आईडी बरामद की गई है। पुलिस गंगा में दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के चंडी घाट पुल से शनिवार सुबह एक युवक और युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। दोनों को गंगा में कूदते देख पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कुछ ही देर में नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवक और युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुल पर रखे एक बैग से महिला की आईडी प्राप्त की गई। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि एक युवक और युवती ने चंडी पुल से छलांग लगाई है।
विज्ञापन
यह कौन थे अभी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुल पर रखे एक बैग से लक्ष्मी पत्नी राजेंद्र निवासी जवाहर नगर सोनीपत हरियाणा की आईडी प्राप्त हुई है। अभी इस बात के भी प्रमाण नहीं मिले हैं कि इसी महिला ने किसी अन्य युवक के साथ गंगा में छलांग लगाई है। पुलिस लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने में लगी है। गंगा में दोनों की तलाश की जा रही है।