फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Conductor caught driving half bus full of passengers going to Pushkar without ticket

Haridwar: पुष्कर जा रही सवारियों से भरी बस में छापा, आधे यात्रियों को बिना टिकट ले जा रहा कंडेक्टर पकड़ा

Tue, 20 Aug 2024 08:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Aug 2024 08:25 PM IST
सार

परिवहन निगम को बस का संचालन हरिद्वार-पुष्कर रूट पर करने से घाटे का सामना करना पड़ रहा था। इससे योजना बनाकर कम आय आने की सच्चाई जानने के लिए बस की आकस्मिक चेकिंग की गई।

विज्ञापन
Haridwar News Conductor caught driving half bus full of passengers going to Pushkar without ticket
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम की सवारियों से भरी आधी बस को बिना टिकट ले जा रहे कंडेक्टर बलराम को पकड़ लिया गया। चेकिंग दल की ओर से हरिद्वार से राजस्थान के पुष्कर जा रही बस में आकस्मिक छापा मारने में बिना टिकट यात्रियों को सफर कराने का यह मामला पकड़ में आया।

विज्ञापन


मामला सोमवार का है, जब उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो की एक बस हरिद्वार से राजस्थान के पुष्कर जा रही थी, लेकिन रक्षाबंधन के दौरान बस में भरपूर सवारियां थीं। बताया गया कि बस से लगातार कम आय प्राप्त हो रही थी। जिससे परिवहन निगम को बस का संचालन हरिद्वार-पुष्कर रूट पर करने से घाटे का सामना करना पड़ रहा था। इससे योजना बनाकर कम आय आने की सच्चाई जानने के लिए बस की आकस्मिक चेकिंग की गई।
विज्ञापन


VIDEO : बाइक सवार युवकों ने कॉलोनी में की हवाई फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग दल की ओर से दिल्ली से डेढ़ सौ किलोमीटर आगे शाहपुरा में बस का निरीक्षण किया गया। जिसमें बस में कुल 37 पूरी और एक आधी सवारी पाई गई, लेकिन जांच करने पर 19 पूरी और एक आधी सवारी पर यात्रा टिकट नहीं मिला। यात्रियों ने बताया कि कंडेक्टर ने उन्हें टिकट ही नहीं दिया है, जबकि उनकी ओर से यात्रा शुल्क ले लिया गया है।

चेकिंग दल की ओर से बिना टिकट बड़ी संख्या में यात्रियों को यात्रा कराने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एआरएम सुरेश चौहान को जानकारी दी गई। जिससे वो भी इतनी संख्या में यात्रियों को बिना टिकट ले जाने पर हैरत में पड़ गए। उन्हाेंने बताया कि बस को लौटकर आने पर कंडेक्टर से मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल, आरोपी कंडेक्टर बलराम का रूट ऑफ कर दिया जाएगा। मामले की जांच कर कंडेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed