फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Chemical factory fire extinguished after nine hours to employee dead three missing

Haridwar: नौ घंटे बाद बुझी केमिकल फैक्टरी की आग, मालिक समेत दो जिंदा जले, एक कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Apr 2025 12:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

Haridwar News: रात करीब करीब नौ बजे बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर मार्ग पर बनी गणपति कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। धमाके के साथ आग लगने के कारण आसपास के गांव में लोग दहशत में आ गए थे।

विज्ञापन
Haridwar News Chemical factory fire extinguished after nine hours to employee dead three missing
फैक्टरी में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में रविवार रात गणपति केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग में मालिक और एक कर्मचारी के जिंदा जलने से मौत हो गई। सोमवार सुबह दोनों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए। रात में ही आग से झुलसे एक कर्मचारी को अस्पताल भेज दिया था। वहीं, दो ट्रक, तीन बाइकों सहित पूरी फैक्टरी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका। आग पर नौ घंटे बाद काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे ग्राम इब्राहिमपुर में गणपति केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। मायापुर, सिडकुल के अलावा अन्य जगहों की फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गईं थीं। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसको देखते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से और फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


आग की सूचना पर एसडीएम अजयवीर सिंह व एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, सीओ लक्सर नताशा सिंह, एसडीएम अजय वीर सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे थे। आग पर काबू पाने के साथ ही अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था। अंदर आग से झुलसे कर्मचारी जोगेंद्र सैनी निवासी रायसी थाना लक्सर को रात में ही जिला अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि रात में फैक्टरी में कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावनाएं जताई जा रही थी। सुबह करीब छह बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। एसओ नरेश राठौड़, बाजार चौकी प्रभारी महीपाल सिंह, खेमेंद्र गंगवार और दमकल कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया। तब दो लोगों के शव बरामद हुए, इसमें फैक्टरी स्वामी महेश चंद अग्रवाल (78) निवासी हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर और संजय (21) पुत्र डालचंद निवासी नवाब नगर रामपुर यूपी हाल इब्राहिमपुर के रूप में हुई। वहीं, सोमवार की सुबह एसएसपी ने एसपी सिटी पंकज गैराला, बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़, चौकी प्रभारी महिपाल सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Chamoli: खुद को भाई-बहन बताते थे युवक-युवती, रात को घूमने निकले, सुबह बुरी तरह जली कार में मिला महिला का कंकाल



 

मालिक का दफ्तर तो कर्मचारी का शौचालय में मिला शव
सोमवार सुबह सर्च अभियान के दौरान फैक्टरी मालिक का शव अंदर बने दफ्तर से बरामद हुआ। बुजुर्ग आग से पूरी तरह जल चुके थे। कर्मचारी का शव शौचालय के अंदर से मिला है। बताया गया कि अंदर ही धुएं के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह शव पूरी तरह अकड़ा हुआ था।

केमिकल का टैंकर, एक ट्रक और तीन बाइकें भी जलीं
फैक्टरी के बाहर और साइड में खड़े दो ट्रक भी पूरी तरह जल गए। टैंकर से केमिकल को लाया था, जबकि ट्रक में बहादराबाद से खाली ड्रम मंगवाए गए थे। आग लगने के बाद दोनों वाहन चपेट में आ गए और पूरी तरह जल गए। पास में ही खड़ी कर्मचारियों की तीन मोटरसाइकिलें भी जल गईं। इसके साथ ही स्टाेन क्रशर के एक टावर में आग के कारण नुकसान हुआ है।

अंदर फंसे थे दो, दो चालकों ने भागकर बचाई जान
पुलिस की जांच में ये बात भी निकलकर सामने आई कि फैक्टरी के अंदर मालिक सहित दो लोग फंसे थे। आग लगते ही टैंकर व बाहर खड़े चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। एक कर्मचारी जोगेंद्र अंदर झुलस गया था। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया, यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जहां उसका उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।

अधीनस्थों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पूरे हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच चल रही है। फैक्टरी के अंदर तीन लोग हादसे के वक्त मौजूद थे। एक को रात ही रेस्क्यू कर लिया था। दो के शव सुबह बरामद हुए।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed