फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Bloody clash in Dhanauri, Pradhan family attacked stone Pelting

Haridwar: धनौरी में खूनी संघर्ष, प्रधान के परिवार पर बोला हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ कर किया पथराव

Thu, 17 Apr 2025 12:03 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:03 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धर पकड़ की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haridwar News Bloody clash in Dhanauri, Pradhan family attacked stone Pelting
धनौरी में पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनौरी क्षेत्र के गांव कोटा मुरादनगर में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने मौजूदा प्रधान के परिवार पर हमला बोल दिया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। सूचना पर कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धर पकड़ की तैयारी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गांव में पहले हसीब पक्ष प्रधान का चुनाव जीता था बाद में मुजम्मिल आदि ने उसके शैक्षिक दस्तावेजों में गड़बड़ी की शिकायत की थी, जिसके बाद शिकायत सही पाए जाने पर चुनाव रद्द कर दिया गया था। दोबारा हुए चुनाव में मुजम्मिल पक्ष चुनाव जीत गया। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव और रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थर दिल पिता: पैसे चोरी करने पर दी मौत की 'सजा'...चीखता रहा बेटा, नहीं पसीजा दिल, फिर ऐसे कर दिया उसे 'शांत'

एसएसपी ने कहा कि गांव का माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed