{"_id":"65fd7a979a163aa88e06964e","slug":"haridwar-news-bjp-district-president-and-mla-sitting-on-strike-accused-police-of-unilateral-action-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: धरने पर बैठे भाजपा विधायक और जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाया एक तरफा कार्रवाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: धरने पर बैठे भाजपा विधायक और जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाया एक तरफा कार्रवाई का आरोप
Fri, 22 Mar 2024 06:06 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Mar 2024 06:06 PM IST
सार
Haridwar News: मामला अलग-अलग समुदाय का है, जिसमें हिंदू पक्ष के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। आरोप है कि दूसरे पक्ष पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
हरिद्वार में धरने पर बैठे विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में भाजपा विधायक आदेश चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस के खिलाफ जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने पुलिस पर दो पक्षों के विवाद में एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि मामला अलग-अलग समुदाय का है, जिसमें हिंदू पक्ष के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। महेश हलवाई पेठ बाजार ज्वालापुर के साथ दोपहर किसी बात को लेकर समुदाय विशेष के तीन-चार लड़को की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस दुकानदार और कामगारों को उठा लाई।
विज्ञापन
Rishikesh: टीजीएमओसी के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह रौतेला का निधन, ट्रांसपोर्टरों में शोक की लहर
विज्ञापन
आरोप है कि पहले उनको रेल चौकी फिर कोतवाली लाकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया, लेकिन दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात को लेकर विधायक आदेश चौहान और जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।