फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Baba Ramdev Told Olympic winners will become brand ambassador of Patanjali and Ruchi Soya

हरिद्वार: बाबा रामदेव का एलान, पतंजलि और रुचि सोया के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे ओलंपिक विजेता 

Mon, 16 Aug 2021 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Aug 2021 10:33 PM IST
सार

स्वामी रामदेव ने कहा कि जल्द ही ओलंपिक पदक विजेताओं को पतंजलि और रुचि सोया का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Haridwar News: Baba Ramdev Told Olympic winners will become brand ambassador of Patanjali and Ruchi Soya
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पतंजलि संस्थापक स्वामी रामदेव और महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ के विभिन्न परिसरों में ध्वजारोहण किया। स्वामी रामदेव ने कहा कि जल्द ही ओलंपिक पदक विजेताओं को पतंजलि और रुचि सोया का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1835 में मैकाले इंडियन एजुकेशन एक्ट बनाकर हमारी अध्यात्म एवं धर्म आधारित शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। हम भारतीय शिक्षा बोर्ड, पतंजलि गुरुकुलम, पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज और आचार्यकुलम के माध्यम से मैकाले की शिक्षा पद्धति समाप्त कर भारतीय शिक्षा व्यवस्था की प्रतिष्ठा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल टेरेरिज्म, मेडिकल अनार्की फैल रहा है। 
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि देश को विश्वगुरु बनाने के लिए लगी एक संयुक्त टीम है। इस दौरान एनपी सिंह, प्रो महावीर, साध्वी देवप्रिया, ललित मोहन, अंशुल, पारूल, डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. जयदीप आर्य, राकेश, स्वामी परमार्थ देव सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

झंडारोहण कर आजादी के मतवालों को याद किया

75वां स्वतंत्रता दिवस धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक दलों के कार्यालयों में झंडरोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोशनाबाद स्थिति कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। बीएचईएल में कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी ने ध्वजारोहण किया। संजय गुलाटी ने बीएचईएल हरिद्वार की प्रमुख उपलब्धियों एवं भावी कार्य योजनाओं की जानकारी दी। बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका रश्मि गुलाटी ने अनेकता में एकता के प्रतीक तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा।

सिडकुल स्थित सेवा पार्क में सिडकुल एसोसिएशन अध्यक्ष हिमेश कपूर, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, महासचिव विकास गर्ग के साथ सेवा टीम के मनोज मिश्रा, राजन चौहान, रमाकांत हरलालका, राकेश गुप्ता, आईसी शर्मा, सेवा पार्क कमेटी के अध्यक्ष गुलशन चंडोक, कोषाध्यक्ष अमरीक सिंह भट्टी, आदर्श कालिया, ददन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ. मनु शिवपुरी के नेतृत्व में नगर कोतवाली में आजादी का पर्व मनाया गया। क्लब सदस्यों ने रिक्शा चालकों को टी शर्ट पहनाई।  रानीपुर झाल ज्वालापुर स्थित श्री स्वामी भूमानंद अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष शंकर शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने चिकित्सालय परिसर में ध्वजारोहण किया। 

चिकित्सालय परिसर में स्थापित श्री स्वामी भूमानंद नर्सिंग कॉलेज, स्कूल एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने नृत्य-संगीत एवं ढोल-नगाड़ों एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद और निर्वाणी अखाड़ा दंडी स्वामी सुरेश्वराश्रम समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed