फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Baba Ramdev told Covid Testing fraud in Kumbh like medical terrorism and demand strict punishment for culprits

हरिद्वार: बाबा रामदेव ने कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़े को बताया मेडिकल टैरेरिज्म, बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा 

Sun, 20 Jun 2021 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jun 2021 09:53 PM IST
सार

बाबा रामदेव ने हरिद्वार कुंभ में हुए कोविड जांच रिपार्ट फर्जीवाड़े को लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Haridwar News: Baba Ramdev told Covid Testing fraud in Kumbh like medical terrorism and demand strict punishment for  culprits
बाबा रामदेव(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बाबा रामदेव ने कुंभ मेले में कोविड जांच फर्जीवाड़े को मेडिकल टैरेरिज्म बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिसकी भी गलती है उसे बख्शा नहीं जाए। 

विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने वालों ने मानवता को शर्मसार किया है। इसमें जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कोरोना जांच फर्जीवाड़ा : 25 जून को हरिद्वार में गंगा तट पर उपवास के साथ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब उनकी ओर से आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने को मेडिकल टैरेरिज्म और अनार्की बोला गया तो लोगों ने सवाल किए। अब कुंभ में कथित कोविड जांच फर्जीवाड़े के दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

युवा वैदिक संस्कृति को अपनाएं: परमार्थ देव
पतंजलि विश्वविद्यालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर वक्ताओं ने योग से होने वाले लाभों पर चर्चा की। योग सप्ताह के आयोजन सचिव स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि युवाओं को वैदिक संस्कृति को जानना व उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। 

पतंजलि में चल रहे योग सप्ताह के छठे दिन की परिचर्चा का प्रो. वीके कटियार ने स्वामी रामदेव की ओर से बताए गए विभिन्न प्राणायाम के वैज्ञानिक प्रभावों का वर्णन करते हुए श्वसन यांत्रिकी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

वैज्ञानिक डॉक्टर अनुराग ने कोविड-19 के वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में आयुर्वेद से आरोग्य विषय पर विचार रखे। आईआईटी रुड़की के आचार्य डॉ. रजत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में योग एवं अध्यात्म पर चर्चा करते हुए जीवन प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया। 

हाईकोर्ट के सेटिंग जज से कराई जाए कुंभ में फर्जी कोविड रिपोर्ट मामले की जांच

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कुंभ में फर्जी कोविड टेस्टिंग कर भाजपा ने राज्य पर बड़ा कलंक लगाया है। लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ है। केवल कुछ लैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फर्जीवाड़े को नहीं ढका जा सकता है। जो दोषी हैं वो सामने आने चाहिए। हाईकोर्ट की सेटिंग जज की जांच ही केवल सत्य को सामने ला सकती है।

हरीश रावत ने रविवार को फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में दो अर्द्घकुंभ हुए। दोनों में शानदार व्यवस्था रही और विकास के काम आगे बढ़े। भाजपा के शासन में कुंभ का आयोजन हुआ तो जांच पर जांचें बैठी।

भ्रष्टाचार से लिप्त नेताओं की कारगुजारियां सरकारी फाइलों में बंद पड़ी हैं। हरदा ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फर्जी कोविड टेस्टिंग को एक-दूसरे के कार्यकाल का घोटाला बता रहे हैं। भाजपा नेतृत्व चुप्पी साध कर बैठा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed