फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar kumbh covid test scam : congress fasting at haridwar ganga ghat on 25 june

कोरोना जांच फर्जीवाड़ा : 25 जून को हरिद्वार में गंगा तट पर उपवास के साथ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान

Sun, 20 Jun 2021 09:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 20 Jun 2021 09:33 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा जो हिंदू धर्म व सनातन परंपरा की ठेकेदार बनती है, उसके राज में महाकुंभ 2021 में कोरोना महामारी में जांच में फर्जीवाड़े का महापाप किया गया।

विज्ञापन
haridwar kumbh covid test scam : congress fasting at haridwar ganga ghat on 25 june
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार कुंभ में कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े पर कांग्रेस ने सरकार को जांच के लिए 24 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद कांग्रेस 25 जून को हरिद्वार में गंगा तट पर उपवास के साथ प्रदेशव्यापी आंदोलन का आगाज करेगी।

विज्ञापन


हरिद्वार : कुंभ के दौरान कोरोना जांच में अनियमितता, दो लैब को हो चुका तीन करोड़ का भुगतान 
विज्ञापन


कांग्रेस ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। इसके साथ ही कोरोना काल में हुई मौतों पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड टेस्टिंग घपला : कुंभ मेला प्रशासन ने भी बैठाई जांच, बनाई चार सदस्यीय कमेटी

शनिवार को राजपुर रोड स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा जो हिंदू धर्म व सनातन परंपरा की ठेकेदार बनती है, उसके राज में महाकुंभ 2021 में कोरोना महामारी में जांच में फर्जीवाड़े का महापाप किया गया।

सरकार के मुखिया व पूर्व मुखिया इस घोटाले को स्वीकार कर चुके हैं और दोषारोपण एक दूसरे पर कर रहे हैं। कोरोना जांच घोटाला एक राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है। इसमें लिप्त सभी लोगों का पर्दाफाश व उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव राजेंद्र शाह, डॉ. प्रतिमा सिंह, नवीन पयाल, महेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

हरिद्वार मेें कैसे घट गई संक्रमण दर

प्रेस वार्ता में प्रीतम ने सवाल उठाया कि 1 अप्रैल को हरिद्वार जिले की संक्रमण दर पूरे उत्तराखंड के 12 जिलों के संक्रमण दर से 75 प्रतिशत कम थी, 2 अप्रैल की यह अंतर 20 प्रतिशत, 4 अप्रैल को 85 प्रतिशत कम थी। 5 अप्रैल को 82 प्रतिशत व 6 अप्रैल को फिर 85 प्रतिशत कम थी।

कुल मिलाकर पूरे अप्रैल के महीने हरिद्वार जहां सरकारी दावे के अनुसार महाकुंभ स्नान के लिए करीब 70 लाख श्रद्धालु आए, वहां कोरोना संक्रमण संक्रमण दर उत्तराखंड के अन्य जनपदों की तुलना में 80 प्रतिशत कम रही, जो आश्चर्यजनक था। लेकिन, मेला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग या सरकार किसी ने भी इस पर गौर नहीं किया।

ये भी उठाए सवाल 
-बिना आईसीएमआर के अनापत्ति व मान्यता वाली कंपनी को कैसे दे दिया गया जांच का काम?
- मैक्सवेल सर्विस और दो लैब्स नलवा व लाल चंदानी के बीच एक एमओयू के आधार पर क्यों दे दिया गया महाकुंभ में कोरोना की जांच का काम।
- हरिद्वार में इस बीच जो 314204 टेस्ट हुए, उसमें केवल 18312 लोग पॉजिटिव आए, यानी संक्रमण दर 5.83 प्रतिशत थी, जबकि अन्य जनपदों में इस अवधि में 1071142 लोगों के टेस्ट हुए, जिनमें 138616 लोग पॉजिटिव आए, यानी  संक्रमण दर 12.94 प्रतिशत रही।
- इन तथ्यों से यह स्पष्ट है कि जिस जगह (हरिद्वार) में पूरे देश के अलग अलग प्रांतों से लोग आए, वहां संक्रमण दर 55 से 85 प्रतिशत कम आना ही अपने आप में सारी जांचों को कठघरे में खड़ा कर रहा है।

जनता फर्जीवाड़े का सच जानने को उत्सुक : हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुंभ में कोविड जांच घोटाले पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े के मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार को समय देना चाहती है, ताकि सारी परिस्थितियां साफ हो सकें। त्रिवेंद्र और तीरथ के बीच एक-दूसरे पर दोषारोपण जारी रहा तो हरिद्वार से बड़ा तूफान उठेगा और कांग्रेस उसका नेतृत्व करेगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पेज पर कुंभ में कोविड जांच को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पहले तो कोरोना टेस्टिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा किया। अब फर्जीवाड़े को लेकर जिस तरह से दोषारोपण किया जा रहा है उससे राज्य की प्रतिष्ठा पर ज्यादा चोट पहुंचाई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक हम समझते थे जो पहली और अब भाजपा की सरकार है। लेकिन त्रिवेंद्र और तीरथ के एक-दूसरे पर रोषारोपण से लगता है सरकार उनकी है। लोग दोषारोपण नहीं बल्कि जानने के उत्सुक हैं कि फर्जीवाड़ा कितने बड़े पैमाना पर हुआ है। 

हरीश रावत ने कहा कि जब कोविड की तीसरी लहर की बात हो रही है तो अधिक सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश की जनता किसके पास जाए। भाजपा ने राज्य की प्रतिष्ठा की हांडियां चौराहों पर तोड़ दी हैं। लोग हमारे यहां की जांचों पर विश्वास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई तो है इस सबके फर्जीवाड़े में। बचाने वाले कौन हैं, हाथ लंबे दिखाई दे रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को गंभीरता ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed