Haridwar: अजहर ने राहुल बनकर रचाई शादी, नौ साल बाद खुला राज, जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप
एक महिला से अजहर अहमद निवासी मोहल्ला नवाब तहसील रोड कासगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल ने राहुल नाम बताकर शादी रचाई थी। कुछ समय पहले ही महिला को मालूम हुआ कि अजहर ने उससे अपना धर्म और नाम छिपाकर धोखे से शादी की है।
विस्तार
हरिद्वार के कनखल निवासी महिला से धर्म और नाम छिपाकर शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जबरन धर्मांतरण कराने और हत्या की धमकी देने के मामले में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को कनखल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग नाम की दो फर्जी आईडी बरामद हुई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Roorkee: अंतिम संस्कार से पहले अचानक 'जिंदा' हो गई 102 साल की 'मृत' वृद्धा, सांसें चलती देख हैरत में पड़े लोग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी एक महिला से अजहर अहमद निवासी मोहल्ला नवाब तहसील रोड कासगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल ने राहुल नाम बताकर शादी रचाई थी। कुछ समय पहले ही महिला को मालूम हुआ कि अजहर ने उससे अपना धर्म और नाम छिपाकर धोखे से शादी की है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी अजहर जबरन उस पर अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। महिला के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी थी। इस मामले में तत्काल उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी अजहर को नहर पटरी रामदेव पुलिया की तरफ आने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के पास से दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। जिसमें उसने अलग-अलग नाम से आईडी बनवाई हुई थी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नौ साल पहले हुई थी शादी
आरोपी ने नौ साल पहले महिला से शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। महिला का कहना है कि शादी करने के दौरान उसकी आईडी में राहुल ही नाम दर्ज था। तीन माह पहले ही उसे अजहर की असलियत पता चली। जब उसने उसकी आईडी देखी। अजहर ने हकीकत स्वीकार करते हुए जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर मारपीट की और हत्या कर देने की धमकी दे डाली।