फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar news: Akhara council president said, president rule should apply in west bangal

हरिद्वार : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा ममता सरकार को बर्खास्त करे केंद्र सरकार, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

Fri, 07 May 2021 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 May 2021 01:12 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे रोकने में नाकाम सिद्ध हो रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को ममता सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।  

विज्ञापन
Haridwar news: Akhara council president said, president rule should apply in west bangal
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। बेगुनाह हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे रोकने में नाकाम सिद्ध हो रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को ममता सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।    

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने प्रेस को जारी बयान में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को सेना के हवाले करना चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार के संरक्षण में अराजक तत्व हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। कई हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। लूटमार और आगजनी की जा रही है। महिलाओं पर भी अत्याचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने की नीयत से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा

पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने की नीयत से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसे बरदाश्त नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सभी समुदायों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं के आपसी लड़ाई का नतीजा है बंगाल हिंसा

शंकराचार्य परिषद की सेविका मानसी ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को राजनीतिक बताया है। मानसी ने कहा कि बंगाल में नेताओं के आपसी टकराव से अशांति फैली है। खामियाजा बंगाल की जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।


हिंदू कमजोर और लाचार नहीं

उन्होंने कहा कि राजनीति लड़ाई में हिंदुओं को कमजोर और लाचार दिखाया जा रहा है। हिंदू कमजोर और लाचार नहीं है। जरूरत पड़ने पर शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष आनंद स्वरूप के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बंगाल कूच करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed