फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News : Actress ,taapsee pannu New movie Haseen dillruba dispute

हरिद्वार: तापसी की ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर शुरू हुआ विवाद, गंगा सभा ने कुछ दृश्यों पर जताई आपत्ति

Mon, 19 Jul 2021 11:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jul 2021 11:56 PM IST
सार

अभिनेत्री ललतारौ पुल के पास कुत्तों को मांस खिलाती दिख रही हैं। गंगासभा ने फिल्म से इन दृश्यों को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
Haridwar News : Actress ,taapsee pannu New  movie Haseen dillruba dispute
फिल्म हसीन दिलरुबा की शूटिग के दौरान के दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता विक्रांत मेसी की फिल्म हसीन दिलरुबा के कुछ दृश्यों पर विवाद शुरू हो गया है। श्रीगंगा सभा और कुछ नेताओं का आरोप है कि फिल्म में कलाकार हरिद्वार में गंगा किनारे एक होटल की छत पर बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। अभिनेत्री ललतारौ पुल के पास कुत्तों को मांस खिला रही हैं। गंगासभा ने फिल्म से इन दृश्यों को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


पिछले साल हरिद्वार में अभिनेत्री तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म की शूटिंग हुई थी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म देखने के बाद धर्मनगरी के लोगों ने कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का आरोप है कि फिल्म में कई आपत्तिजनक दृश्य हैं।
विज्ञापन


ललतारौ पुल स्थित आश्रमों के बीचों-बीच अभिनेत्री तापसी पन्नू कुत्तों को मांस खिलाती दिख रही हैं। अभिनेता विक्रांत मेसी अपने सह कलाकार के साथ गंगा किनारे एक होटल की छत पर बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। फिल्म में डाम कोठी और बिरला घाट के बीच के दृश्य दिखाए गए हैं। इससे तीर्थ पुरोहित समाज भी खफा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दृश्यों को हटाने की मांग की

तीर्थ पुरोहितों ने विरोध जताते हुए इन दृश्यों को हटाने की मांग की है। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि फिल्म के पार्ट टू की शूटिंग भी होनी है। यदि आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए गए तो पार्ट टू की किसी भी कीमत पर शूटिंग नहीं होने देंगे।

हरिद्वार धर्मनगरी है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था यहां से जुड़ी है। किसी भी फिल्म में शराब परोसना, मांस का सेवन जैसे दृश्यों की शूटिंग कतई नहीं होनी चाहिए। यदि किसी फिल्म में ऐसे दृश्य फिल्माए गए हैं तो उनको हटाना चाहिए और फिल्म निर्माताओं को चेतावनी भी देनी चाहिए। 
-स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री 

हरिद्वार हिंदुओं का पवित्र स्थान है। गंगा किनारे ऐसे दृश्य फिल्माना हरिद्वार का अपमान है। बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग के लिए सरकार से अनुमति ली होगी। इसके बाद भी ऐसे दृश्यों को फिल्माया गया है तो सरकार की नाकामी है। इस तरह के प्रोडक्शन हाउस को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 
-अनीता शर्मा, मेयर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed