फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News 85 lakh fraud in name of selling land from Gulshan Kumar Trust case filed

Haridwar: टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार ट्रस्ट से जमीन बेचने के नाम पर 85 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Dec 2024 07:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Dec 2024 07:47 PM IST
सार

आरोपियों ने  85 लाख रुपये लेने के बाद 30 सितंबर 2022 तक बैनामा करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि समय पूरा होने के बाद भी बैनामा करने के लिए टाल-मटोल करते रहे।  

विज्ञापन
Haridwar News 85 lakh fraud in name of selling land from Gulshan Kumar Trust case filed
- फोटो : ANI

विस्तार

टी-सीरीज कंपनी के संस्थापक दिवंगत गुलशन कुमार के ट्रस्ट गुलशन कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट को जमीन बेचने के नाम पर करीब 85 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने पांच भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को गुलशन कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट व्हाइट हाउस अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली के प्रतिनिधि रमेश चंद्र भट्ट, निवासी सेक्टर-20 नोएडा ने शिकायत देकर बताया कि वह ट्रस्ट के लिए हरिद्वार में जमीन तलाश रहे थे।
विज्ञापन


2022 के मई माह में उनसे कुलदीप सिंह और उसके भाई कुलजीत सिंह, निर्मल सिंह, जुजार सिंह, मलागार सिंह निवासीगण ग्राम हरदेवपुर सहदेवपुर उर्फ रानी माजरा पोस्ट-शाहपुर, शीतला खेड़ा परगना ज्वालापुर ने संपर्क किया और रानी माजरा में भूमि दिखाई। उन्होंने जल्द ही भूमि बेचने की बात उनसे कही। भूमि का करीब 6.19 करोड़ में सौदा तय किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: अब फिर टलेंगे प्रदेश की 674 सहकारी समितियों के चुनाव, हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है मामला

24 मई व 16 जून 2022 को ज्वालापुर तहसील में इकरारनामा हुआ। इन लोगों ने 85 लाख रुपये लेने के बाद 30 सितंबर 2022 तक बैनामा करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि समय पूरा होने के बाद भी बैनामा करने के लिए टाल-मटोल करते रहे। 16 अगस्त 2024 को ट्रस्ट के अधिकारी विनोद कुमार सिक्का के साथ पांचों से संपर्क कर शेष रकम लेकर बैनामा करने के लिए कहा, तब उन्होंने साफ मना कर दिया।

धमकी दी संपत्ति नहीं बेचेंगे और पैसे भी वापस नहीं करेंगे। आरोप है कि एक ही संपत्ति को अन्य लोगों को भी बेचा गया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed