फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar: mother went out of house, young man sexually assault daughter

घर से बाहर गई हुई थी मां, युवक ने मौका पाकर बेटी से किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई खुला सच

Thu, 27 Feb 2020 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंढौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंढौरा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Feb 2020 10:36 AM IST
सार

  • युवती से दुष्कर्म, छह माह की गर्भवती
  • गुमसुम रहने पर दो दिन पहले डॉक्टर के पास लेकर पहुंची थी मां
  • महिला की तहरीर पर आरोपी पर केस

विज्ञापन
haridwar: mother went out of house, young man sexually assault daughter
- फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने युवक पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


तहरीर में महिला ने बताया कि उनकी पुत्री निकट के गांव में एक महिला के पास काम करने के लिए जाती थी। आरोप है कि छह माह पूर्व महिला किसी काम से बाहर गई थी। उसी का फायदा उठाते हुए एक युवक ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने पुत्री को किसी को भी इस संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

इस बीच युवती घर में गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे परेशानी के बाबत पूछा तो भी युवती ने कुछ नहीं बताया। इस पर युवती की मां उसे एक डॉक्टर के पास ले गईं। यहां सामने आया कि युवती छह माह की गर्भवती है। 

बुधवार को युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई रेखा पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अफसर अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed