फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Mother beating her four-year-old daughter, Video goes viral

हरिद्वार: चार साल की बेटी संग मारपीट करती मां का वीडियो वायरल, पकड़ने जाने पर कही ये बात

Fri, 09 Oct 2020 11:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Oct 2020 11:36 PM IST
सार

  • वीडियो में मां बेटी का हाथ मोड़कर कर रही है बुरी तरह मारपीट
  • पूछताछ में महिला ने बताया, फैक्चर हाथ की कर रही थी मालिश

विज्ञापन
Haridwar: Mother beating her four-year-old daughter, Video goes viral
बेटी को पीटती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में चार साल की बेटी के साथ मारपीट करती एक मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मां बेटी का हाथ मोड़कर उसके साथ मारपीट करती नजर आ रही है। वीडियो ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की पूछताछ में महिला ने फैक्चर हाथ की मालिश करने की बात कही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में एक महिला अपनी करीब चार साल की बेटी के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि मां अपनी बेटी का हाथ पकड़कर मोड़ रही है।
विज्ञापन


इससे बेटी के रोने पर वह उसे चुप रहने की बात कहते हुए उसे पीट रही है। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही बेरहमी मां पर कार्रवाई की मांग उठाई। ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि मामला ज्वालापुर कोतवाली के सुभाषनगर क्षेत्र का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल करते हुए पुलिस महिला के घर तक पहुंच गई। महिला ने पूछताछ में बताया कि किसी ने वीडियो बनाकर गलत ढंग से पेश की है। बताया कि उनकी बेटी के हाथ में खेलते हुए फैक्चर हो गया था।

उसका कईं अस्पतालों में इलाज भी किया जा चुका है, लेकिन फैक्चर ठीक नहीं हो पा रहा है। अब उसके हाथ की मालिश बताई गई है। जब वह बेटी के हाथ की मालिश करती है तो वह ठीक तरह से मालिश नहीं कराने देती।

मालिश के दौरान बच्ची के रोने पर उसे डराने के लिए थोड़ा मारा जरूर था ताकि उसका हाथ जल्द ठीक हो सके। एसएसआई ने बताया कि पूरे मामले की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। महिला फिर से बच्ची के साथ मारपीट ने करे इसके लिए उसपर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed