फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Mahendra Singh Dhoni wife Sakshi reached Har Ki Pauri, took a bath in the Ganga before Chhath Puja

Haridwar: महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी पहुंचीं हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर किया गंगा स्नान और पूजन

Fri, 24 Oct 2025 04:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Oct 2025 04:55 PM IST
सार

Haridwar News: साक्षी धोनी के साथ उनकी बेटी और मायके व ससुराल के लोग भी थे। उन्होंने गंगा स्नान किया और पूजा भी की।

विज्ञापन
Haridwar: Mahendra Singh Dhoni wife Sakshi reached Har Ki Pauri, took a bath in the Ganga before Chhath Puja
हरकी पैड़ी पर साक्षी धोनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने भी छठ महापर्व से पूर्व मायके और ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ मां गंगा का स्नान कर पूजन किया। उन्होंने प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से प्रसाद स्वरूप गंगाजली और रुद्राक्ष की माला भी प्राप्त किया। इसी बीच साक्षी धोनी ने गरीबों और श्रद्धालुओं में स्टॉल लगाकर प्रसाद भी बांटे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके परिवार के सदस्य और महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा ने पूरी आस्था के साथ हरकी पैड़ी पर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार्य किया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद गंगा सभा के स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी, सचिव उज्जवल पंडित समेत अन्य ने साक्षी धोनी और उनके परिवार को मां गंगा की सेवा और प्रकल्पों के बारे में बताया। इस पूरे कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी को भी आना था लेकिन किसी कारणवश नहीं आए। साक्षी धोनी ने श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से एक साथ पति पत्नी की आरती और पूजन कराने का अनुरोध करते हुए लौटीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed