फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar mahakumbh covid test scam: Somebody else is the master mind of fraud

कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: फर्जीवाडे़ का मास्टर माइंड कोई और, अन्य पर शिकंजा कसने की तैयारी

Wed, 10 Nov 2021 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज डेस्क, हरिद्वार
संवाद न्यूज डेस्क, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

महाकुंभ 2021 में कोरोना जांच में फर्जीवाड़े मामले में एसआईटी ने शरत व मल्लिका पंत को घोटाले का मुख्य आरोपी बनाया है। अब पता चला कि इस फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड और कोई ही है।

विज्ञापन
Haridwar mahakumbh covid test scam: Somebody else is the master mind of fraud
आरोपी शरत पंत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े में पंत दंपती की गिरफ्तारी होने के बाद अब एसआईटी ने अन्य दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच में फर्जीवाडे़ के असली मास्टर माइंड समेत तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें पंत दंपती का एक नजदीकी, दो अधिकारी व एक कारोबारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शरत व मल्लिका पंत को घोटाले का मुख्य आरोपी बनाया
महाकुंभ 2021 में कोरोना जांच में फर्जीवाड़े मामले में एसआईटी ने शरत व मल्लिका पंत को घोटाले का मुख्य आरोपी बनाया है। अब पता चला कि इस फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड और कोई ही है।
विज्ञापन


वहीं पंत दंपती की गिरफ्तारी के बाद उनसे हुई पूछताछ के बाद पांच अन्य लोगों के नाम भी इस फर्जीवाड़े में सामने आ रहे हैं। जिसमें दो प्रशासनिक अधिकारी व एक कारोबारी भी बताए जा रहे हैं। एसएसपी डॉ. योंगेद्र सिंह रावत का कहना है कि पांच लोगों के नाम सामने  आए हैं। जिसमें पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: द्वाराहाट से चुनाव लड़ना चाहता था आरोपी शरत, दिल्ली में बड़े नेताओं से है संपर्क
 

पंत दंपती ने जेल में की पूजा, रहे गुमसुम

कोरोना जांच फर्जीवाडे में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पंत दंपती जेल पहुंचने के बाद गुमसुम हैं। बैरक में बंदियों से बातचीत में दूरी बनाई रखी। मंगलवार सुबह दंपती सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल हुए और पूजा की।

शरत पंत को बैरक नंबर दो-बी में रखा गया
महाकुंभ 2021 में हुए कोरोना जांच घोटाले के बाद नामजद मैक्स कारपोरेट सोसायटी के पार्टनर शरत और मल्लिका पंत को सोमवार की शाम पांच बजकर 16 मिनट पर जेल में दाखिल कराया गया। दंपती को एसआईटी ने नोएडा स्थित उनके आवास से रविवार रात दबोचा था। शरत पंत को बैरक नंबर दो-बी में रखा गया है। वहीं उसकी पत्नी मल्लिका को महिला बैरक के आईसोलेशन वार्ड में रखा है। रात के समय अन्य बंदियों के साथ ही दोनों ने खाना खाया। हालांकि, पंत दंपती ने अपने साथ बंद अन्य बंदियों से ज्यादा बातचीत नहीं की।

जिला कारागार में प्रतिदिन सुबह प्रार्थना सभा होती है। मंगलवार सुबह बाकी बंदियों और कैदियों के साथ पंत दंपती भी शामिल हुए और पूजा की। इसके बाद नाश्ता और दोपहर का खाना खाया। उन्होंने जेल के अधिकारियों से कोई मांग नहीं की। जिला कारागार अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि पंत दंपती को अन्य बंदियों वाला खाना व नाश्ता ही दिया गया। दोनों का व्यवहार सामान्य रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed