फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumbh covid test scam: Accused Max Corporate Society partners Sharad Pant wanted to fight election from Dwarahat

कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: द्वाराहाट से चुनाव लड़ना चाहता था आरोपी शरत, दिल्ली में बड़े नेताओं से है संपर्क 

Mon, 08 Nov 2021 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Nov 2021 08:49 PM IST
सार

शरत पंत ने राजनेताओं में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई हुई थी। वह राजनेताओं के साथ फोटो खींचकर लगातार अपने फेसबुक पर अपलोड करता था। 

विज्ञापन
kumbh covid test scam: Accused Max Corporate Society partners Sharad Pant wanted to fight election from Dwarahat
आरोपी शरत पंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना जांच फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी शरत पंत 2022 के विधानसभा चुनाव में द्वाराहाट सीट से तैयारी कर रहा था। इसके लिए क्षेत्र में होर्डिंग्स व बैनर लगवाकर दावेदारी भी कर चुका था। वह लगातार दिल्ली जाकर भी एक प्रमुख पार्टी के कई नेताओं के संपर्क में था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है इस बार शरत द्वाराहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। इसके लिए उसने पूरे क्षेत्र में अपने होर्डिंग्स व बैनर भी लगवाए हुए थे। क्षेत्र में लगातार अपने समर्थकों की संख्या भी शरत बढ़ाने लगा था। टिकट पाने के लिए शरत लगातार दिल्ली के चक्कर भी काट रहा था। शरत अपने एक रिश्तेदार के चलते इस बार टिकट पाने का पूरा प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन


कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी के पार्टनर शरद और मल्लिका पंत गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा की पॉश कालोनी में है शरत की आलीशान कोठी 
नोएडा के सेक्टर 49 की पॉश कालोनी में शरत पंत की आलीशान कोठी है। उसके ठाठ-बाट भी पूरी तरह से रइसों वाले हैं। एसआईटी की टीम जब पंत दंपती की कोठी में घुसी तो वहां नजारा कुछ और ही दिखा। 

रुद्रप्रयाग की रहने वाली हैं मल्लिका पंत 
शरत पंत की पत्नी मल्लिका पंत का मायका रुद्रप्रयाग में है। मल्लिका का मायका क्षेत्र में पूरी तरह से संपन्न है और मायके वालों का क्षेत्र में अच्छा-खासा रुतबा है। 

बैरक नंबर 2 बी शरत का नया पता 

कोरोना जांच फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी शरत पंत का नया पता अब जिला कारागार रोशनाबाद की बैरक नंबर 2 बी रहेगा। वहीं उसकी पत्नी मल्लिका को महिला बैरक के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। पंत दंपती को न्यायालय में पेश करने के बाद शाम पांच बजकर 16 मिनट पर जेल के भीतर दाखिला कराया गया। 

महाकुंभ 2021 में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की जांच में फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपियों शरत व मल्लिका पंत को एसआईटी ने नोएडा के सेक्टर 48 स्थित फ्लैट नंबर बी-56 से गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम उन्हें हरिद्वार लेकर पहुंची और यहां पर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में दाखिल कराया। जेल में शरत पंत को बैरक नंबर 2 बी में रखा गया है। वहीं उसकी पत्नी मल्लिका को महिला बैरक के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल में दाखिल होने के बाद दोनों का व्यवहार पूरी तरह से सामान्य दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed