फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021: Woman missing in Ardha Kumbh, met her family after five year in mahakumbh

ऋषिकेश : अर्धकुंभ में बिछड़ी महिला, महाकुंभ में अपनों से मिली, परिवार वालों को देख भर आई आंखें

Wed, 07 Apr 2021 05:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Apr 2021 05:16 PM IST
सार

इन पांच सालों में उक्त महिला ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर रह रही थी। 

विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Woman missing in Ardha Kumbh, met her family after five year in mahakumbh
kumbh - फोटो : amar ujala

विस्तार

अर्धकुंभ 2016 में अपनों से बिछड़ी महिला आज अचानक महाकुंभ में अपनों से मिल गई। जिसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी से उसकी आंखें भर आईं।

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021: धरती को गंगा मैया ने दिए सैकड़ों स्नान, मेले और दो कुंभ महापर्व, तस्वीरें...
विज्ञापन


पुलिस ने अुनसार 2016 में अचानक कृष्णा देवी घर से गायब हो गई थी। कृष्णा  पांच साल से त्रिवेणी घाट पर रह रही थी। 2021 जनवरी में ऋषिकेश पुलिस की ओर से कुंभ के वैरिफिकेशन के लिए महिला की डीटेल भेजी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की सिद्धार्थनगर पुलिस ने ऋषिकेश पुलिस को अवगत कराया कि यह महिला पांच साल से गायब है। इसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। सूचना पाकर उनके परिजन बुधवार को उन्हें लेने ऋषिकेश पहुंच गए।

आज पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनों को पास देखकर सभी की आंखें भर आईं। महिला ने बताया कि वह चार धाम सहित कई धामों की यात्रा कर चुकी है। बता दें कि इस वर्ष खोया पाया केंद्र ने 400 लापता लोगों को अपनो से मिलाया है। 

2016 अर्ध कुंभ हरिद्वार में स्नान हेतु घर से निकली थी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी पत्नी ज्वाला प्रसाद ग्राम नदे पार पो. जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश का सत्यापन किया गया। सत्यापन की एक प्रति सत्यापित किए गए महिला के मूल निवास स्थान जिला सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश भेजी गई। उक्त सत्यापित प्रति को सिद्धार्थ नगर पुलिस द्वारा जांच कर महिला के परिजनों से संपर्क किया गया। 

तब पता चला कि कृष्णा देवी वर्ष 2016 अर्ध कुंभ हरिद्वार में स्नान हेतु घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हरिद्वार, अयोध्या, बनारस, इलाहाबाद में रिश्तेदारी में कृष्णा देवी की ढूंढ खबर की। सभी प्रमुख समाचार पत्रों एवं टीवी पर भी गुमशुदगी का प्रचार प्रसार करवाया। थाना जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थ नगर में कृष्णा देवी की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

पुलिस द्वारा पुत्र दिनेशवर पाठक को कृष्णा देवी के ऋषिकेश में होने की सूचना दी गई। खबर मिलते ही सभी की खुशी का ठिकाना न रहा। बुधवार को आवश्यक कार्रवाई के पश्चात कृष्णा देवी को परिजनों को सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed