फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021: Format of Mahakumbh Mela will depend on Covid 19 vaccine

हरिद्वार महाकुंभ 2021: अब कोरोना वायरस की वैक्सीन पर निर्भर करेगा महाकुंभ मेले का स्वरूप

Thu, 06 Aug 2020 08:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Aug 2020 08:04 PM IST
सार

  • हालात में सुधार नहीं हुआ तो कांवड मेले की तरह होगा भीड़ पर नियंत्रण

विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Format of Mahakumbh Mela will depend on Covid 19 vaccine
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ मेले का स्वरूप कोविड-19 से निपटने वाली वैक्सीन पर निर्भर करेगा। यदि कोरोना संक्रमण से बचाव की टीका महाकुंभ के आयोजन से पहले आ गया तो यह महापर्व अपने दिव्य और भव्य स्वरूप में आयोजित होगा। लेकिन कोरोना संक्रमण के हालात सामान्य नहीं हुए और कोई वैक्सीन नहीं आई, तो कुंभ का आयोजन भी कांवड मेले की तर्ज पर होगा।

विज्ञापन


हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन 2021 में होना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत घोषणा कर चुके हैं कि महाकुंभ ज्योतिष गणना के अनुसार तय तिथि पर होगा। अखाड़ा परिषद के संत महात्माओं के साथ उनकी बैठकों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते सरकार हालातों पर नजर रखे हुए है। यही वजह है कि महाकुंभ के स्वरूप को लेकर फरवरी माह में मंथन होना है। तत्कालीन परिस्थितियों के आधार पर सरकार को निर्णय लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने अब संकेत दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चुनौती के बीच महाकुंभ का भव्य आयोजन तभी हो पाएगा जब इस भयानक महामारी से बचने का कोई दवा तैयार होगी। यानी फरवरी 2021 से पहले बाजार में कोरोना के इलाज की वैक्सीन आने का इंतजार सरकार को रहेगा। यदि वैक्सीन नहीं आती है तो फिर सरकार के पास महाकुंभ के आयोजन को कांवड यात्रा की तरह नियंत्रित करना होगा।

कोरोना काल में हमने कांवड मेले को नियंत्रित किया। महाकुंभ के दौरान उस समय की स्थितियों को देखा जाएगा। अगर वैक्सीन पहले आ जाती है तो इसका अलग व भव्य स्वरूप होगा। वरना कांवड मेले की तरह ही कुंभ में भी भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।
- ओम प्रकाश, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed