फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021: Chief Secretary work Inspection, parking prepare by 31 March -

हरिद्वार महाकुंभ 2021ः कार्यों का किया निरीक्षण, 31 मार्च तक तैयार करें पार्किंग - मुख्य सचिव

Sun, 28 Mar 2021 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Mar 2021 11:36 AM IST
सार

  • मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने महाकुंभ कार्यों का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी 

विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Chief Secretary work Inspection, parking prepare by 31 March -
मुख्य सचिव ओमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों को सुविधा के मद्देनजर 31 मार्च तक हर हाल में मेला क्षेत्र की सभी पार्किंग को तैयार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ओमप्रकाश शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां पहले उन्होंने अधिकारियों से साथ महाकुंभ कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद मुख्य सचिव अस्थायी पुलों का निरीक्षण करते हुए हरकी पैड़ी पहुंचे। उन्होंने महिला घाट के चेंजिंग रूम की संख्या को नाकाफी बताया। मुख्य सचिव ने 10 और चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने चेजिंग रूम एरिया को ढकने के साथ महिला घाट के आसपास महिला पुलिस को तैनात करने के लिए कहा। इसके बाद मुख्य सचिव दूधाधारी चौक स्थित बाबा बर्फानी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने आईसीयू, जनरल वार्ड, शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर से कोविड यूनिट की सुविधाओं, चिकित्सकों की तैनाती और ड्यूटी ज्वाइन करने वाले चिकित्सकों का पूरा ब्योरा लिया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रशंसा भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने गौरीशंकर क्षेत्र में बने अस्थायी बस अड्डे और पार्किंग का जायजा भी लिया।  उन्होंने  31 मार्च तक सभी पार्किंग स्थलों में तैयार करने के लिए कहा। सतीघाट के पास गंदगी को देख मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई।  रैन बसेरों सफाई व्यवस्था से मुख्य सचिव खुश नहीं दिखे।

मुख्य सचिव ने पावनधाम के पास बने 150 बेड के बेस अस्पताल का भी को भी देखा। उन्होंने मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सेंगर से एंबुलेंस की संख्या की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में साइनेज लगवाने के निर्देश दिए।  मुख्य सचिव ने गोविंद घाट के विस्तारीकरण का कार्य देखकर संतोष जताया। 

भीमकुंड की पवित्रता और स्वच्छता का रखा जाए ध्यान

मुख्य सचिव ने भीमगोड़ा कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों कुंड की नियमित सफाई और जल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीमकुंड की पवित्रता और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए।

हाइड्रोलिक चेयर की सराहना की

मुख्य सचिव ने हरकी पैड़ी पर दिव्यांगजनों के लिए लगाई गई हाइड्रोलिक चेयर को देखा। उन्होंने हाइड्रोलिक चेयर की व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मुख्य सचिव को गंगाजलि, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंटकर उनका स्वगत किया।


निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस, अपर मेलाधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, रामजी शरण शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह मेहरा, सेक्टर मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, प्रत्युष सिंह, योगेश सिंह मेहरा, जोनल मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, सीएमओ हरिद्वार डॉ. एसके झा,, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एसके गर्ग, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed