फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: Government Will Give Free Face Mask to Devotees

Kumbh Mela 2021: कुंभ में श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे मुफ्त मास्क, सामाजिक संगठनों का सहयोग लेगी सरकार

Wed, 07 Oct 2020 10:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Oct 2020 10:47 PM IST
सार

  • सीएम ने बड़ी संख्या में मास्क व सैनिटाइजर का प्रबंध करने को दिए निर्देश
  • सामाजिक दूरी के हिसाब से तीर्थ नगरी की क्षमता का आकलन करने को कहा

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: Government Will Give Free Face Mask to Devotees
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुंभ मेले में आने वाले जो श्रद्धालु बगैर मास्क के दिखेंगे, उन्हें मुफ्त मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी संख्या में मास्क और सैनिटाइजर का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए।

विज्ञापन


वह बुधवार को सचिवालय में कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मेले की तैयारी की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मेलाधिकारी को कहा कि कोविड-19 के मानकों के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर हरिद्वार की क्षमता का आंकलन करें। यह भी देखा जाए कि स्नान घाटों की कितनी क्षमता है।
विज्ञापन


अखाड़ों के संत महात्माओं से लगातार समन्वय बनाए रखें। मेले के आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का ध्यान रखना है। कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। कुंभ मेले के सुरक्षित आयोजन के लिए पुख्ता कार्ययोजना तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार, सचिव नितेश झा, अमित नेगी, शैलेश बगोली, पंकज पांडेय, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी संजय गुन्ज्याल, जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर उपस्थित थे।

कुंभ के दौरान 25 गाड़ियों को ही मिलेगी अनुमति

हरिद्वार कुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में भ्रमण कर वन्यजीवों का दीदार नहीं कर पाएंगे। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से प्रतिदिन सिर्फ 25 सफारी गाड़ियों के भ्रमण की अनुमति होगी। टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह का कहना है कि यदि बहुत अधिक संख्या में पर्यटकों को भ्रमण की अनुमति दी जाती है तो इससे वन्यजीवों के ऊपर विपरीत असर पड़ता है।

डीके सिंह का यह भी कहना है कि टाइगर रिजर्व के हाथी जंगल से निकलकर हरिद्वार की ओर रुख न कर सकें, इसके लिए हाथियों को चिन्हित कर उन्हें रेडियो कॉल लगाया जाएगा। साथ ही उन तमाम जगहों पर अधिकारियों की अगुवाई में कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जहां से होकर हाथी आबादी क्षेत्र में दाखिल होते हैं। हाथियों को रेडियो कॉलर लगाया जा सके, इसके लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से अनुमति दी जा चुकी है। 

खाली पड़े होटल, धर्मशाला और आश्रमों में की जाएगी व्यवस्था

तीन महीने बाद, वर्ष 2021 में कुंभ मेला शुरू होने जा रहा है। कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर छह महीने पहले ही पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के कैंप सज जाते थे, लेकिन इस बार स्वर्गाश्रम क्षेत्र में मायूसी छायी हुई है। अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कुंभ मेले की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। 

थाना लक्ष्मणझूला निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि कुंभ मेले में इस बार संभवत: पुलिस प्रशासन की ओर से कैंप नहीं लग रहे हैं, पुलिस प्रशासन की जगह-जगह पीकेट व्यवस्था होगी। कोविड-19 के कारण जिले में पुलिस फोर्स की भी कमी है। मेले में जितनी फोर्स आएगी, उनके रहने की व्यवस्था स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में खाली पड़े आश्रम, होटल और धर्मशालाओं में की जाएगी। कोविड-19 के तहत इस बार बजट का भी अभाव है। जिसके कारण ऐसी संभावनाएं बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed