फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Land For Shivir Information Will available on Mobile now

कुंभ मेला 2021: अब मोबाइल पर सॉफ्टवेयर बताएगा कुंभ क्षेत्र में शिविर लगाने के लिए कहां है जमीन

Mon, 22 Feb 2021 02:45 AM IST
अलका त्यागी अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Feb 2021 02:45 AM IST
सार

  • कुंभ मेला प्रशासन ने तैयार कराया ऑनलाइन भूमि आवंटन के लिए सॉफ्टवेयर

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Land For Shivir Information Will available on Mobile now
मोबाइल फोन(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

हाईटेक महाकुंभ क्षेत्र में इस बार लगाए जाने वाले शिविरों के लिए भूमि का आवंटन ऑनलाइन होगा। इससे किसी भी प्रदेश की संस्था को आवेदन के लिए हरिद्वार पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए कुंभ मेला प्रशासन ने लैंड मैनेजमेंट साफ्टवेयर तैयार कराया है, जिस पर कुंभ में पूरे शिविर क्षेत्र का नक्शा होगा। आवेदन के बाद चयन समिति सही भूमि का चयन कर संस्था समेत अधिकारियों को भूमि आवंटन के आदेश की प्रति भी ऑनलाइन जारी करेगी। भूमि के लिए निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा कराया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना के साये के बीच तमाम प्रतिबंधों के साथ चल रही कुंभ की तैयारियों के बीच इस बार कुंभ में ऑनलाइन तकनीक का ज्यादा से ज्यादा सहारा लिया जा रहा है। इसी के चलते इस बार कुंभ में लगने वाले शिविरों के लिए भूमि का आवंटन भी ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि अभी तक कुंभ में धार्मिक अनुष्ठान के लिए शिविरों को लगाने की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन


अनूठी है ‘राजा’ से संत बने वीरेंद्रानंद की कहानी, पीसीएस की नौकरी छोड़ी, चुनाव लड़ा, फिर इसलिए लिया संन्यास 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सरकार ने जो संकेत दिए हैं, उसके अनुसार कुंभ में केवल चिकित्सा से जुड़े शिविरों के अलावा केवल उन्हीं सुविधाओं से संबंधित शिविरों को अनुमति मिलेगी, जो कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की मूलभूत जरूरतों को पूरा करती हो। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के इंतजार के बीच कुंभ मेला प्रशासन अपने स्तर से तैयारियों को पूरा करने में जुटा है।

इसी के तहत इस बार शिविरों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत वेब एप्लीकेशन आधारित लैंड मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है। इस पर किसी भी प्रदेश की संस्था अपने स्थान से कुंभ में भूमि आवंटन के लिए आवेदन कर सकेगी। सॉफ्टवेयर पर शिविर क्षेत्र का नक्शा होगा। समिति भूमि आवंटन करने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा कराएगी। इसके बाद भूमि आवंटन के आदेश को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। यह ऑनलाइन आदेश संबंधित संस्था के अलावा कुंभ से जुड़े अधिकारियों को भी ऑनलाइन भेजा जाएगा। 

साफ्टवेयर मैसेज के जरिए देगा स्टेटस की जानकारी 

खास बात यह होगी कि आवेदन करने के बाद अनुमति की स्थिति को लेकर साफ्टवेयर मैसेज के जरिए भी जानकारी पहुंचाएगा। मसल आवेदन की फाइल किस स्टेज में हैं और किस अधिकारी के स्तर पर लंबित है। इसके बाद जब अनुमति जारी हो जाएगी। तब भी मैसेज के जरिए अनुमति पत्र जारी होने का मैसेज जारी करेगा। 

कुंभ क्षेत्र में शिविरों के लिए भूमि आवंटन करने को साफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। इस पर कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इससे ऑनलाइन रिकार्ड तैयार होगा। साथ ही भूमि आवंटन के लिए मेला क्षेत्र पहुंचने से भी निजात मिलेगी। इससे कोरोना के मद्देनजर बेवजह की भीड़ से भी निजात मिलेगी। 
- हरवीर सिंह, अपर मेलाधिकारी कुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed