Corona in Uttarakhand : हरिद्वार कुंभ में कोरोना संक्रमण नियंत्रण की तैयारियों को परखेगी केंद्र की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (एनसीडीसी) की टीम हरिद्वार महाकुंभ के दौरान संक्रमण जनित रोगों के नियंत्रण को लेकर मेला स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को परखेगी। 25 फरवरी टीम मेला क्षेत्र में सर्वे शुरू करेगी। इसके साथ टीम मेला स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित भी करेगी।
यह भी पढ़ेंः Coronavirus in Uttarakhand: रविवार को 30 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की हुई मौत
कुंभ आयोजन को लेकर केंद्र सरकार की टीम भी बेहद गंभीर
कोविड महामारी के बीच हरिद्वार में कुंभ आयोजन को केंद्र सरकार की टीम भी बेहद गंभीर है। राज्य के साथ केंद्र सरकार भी कुंभ की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रही है। इसके लिए केंद्र ही टीम मेला प्रशासन, जिला प्रशासन, मेला स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ले रही है।
मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेगी एनसीडीसी की टीम
इसी क्रम में सोमवार को एनसीडीसी की टीम मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। टीम मेला क्षेत्र में तैयार हो रहे अस्पतालों, प्राथमिक उपचार केंद्र, कोविड जांच केंद्रों आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्थाओं की कार्यप्रगति का जायजा लेगी।
22 से 24 फरवरी के दौरान मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेगी टीम
इसके साथ मेला स्वास्थ्य विभाग के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी होगी। इस दौरान टीम मेला स्वास्थ्य विभाग को विशेषज्ञ सुझाव भी देगी। टीम मेला स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण जनित बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।
एससीडीसी की टीम 22 से 24 फरवरी के दौरान मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। टीम के द्वारा संक्रमण जनित रोगों से बचाव और रोकथाम के लिए मेला स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, मेलाधिकारी, स्वास्थ्य
पिछले 24 घंटों में एक कोरोना मरीजों की मौत और 30 नए संक्रमित मिले
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में एक कोरोना मरीजों की मौत और 30 नए संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर जिले में बीते 21 दिनों से कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। कुल संक्रमितों की संख्या 96687 हो गई है। वहीं, 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
रविवार को 6252 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि सात जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 13, नैनीताल में छह, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह नगर में तीन, टिहरी में दो, पौड़ी व चमोली में एक-एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर जिले में 21 और उत्तरकाशी जिले में 17 दिनों से कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। रुद्रप्रयाग जिले में वर्तमान में मात्र दो सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।