फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today active corona cases of Uttarakhand 21 feb 2021: 30 new infected found on Sunday, one patient died

Coronavirus in Uttarakhand: रविवार को 30 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की हुई मौत

Sun, 21 Feb 2021 06:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Today active corona cases of Uttarakhand 21 feb 2021: 30 new infected found on Sunday, one patient died
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले कम होने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 30 लोग ही संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है, वहीं, 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 457 पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को देहरादून जिले में 13, नैनीताल में छह, हरिद्वार में चार, चमोली और पौड़ी में एक-एक, टिहरी में दो और ऊधमसिंह नगर जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। अन्य जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 96687 हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1687 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 93158 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 96.35 प्रतिशत पहुंच गई है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.17 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 87763 फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगी कोविड वैक्सीन

प्रदेश में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए 87763 फ्रंट लाइन वर्करों का पंजीकरण किया गया। केंद्र ने पंजीकरण के लिए कोविन पोर्टल को बंद कर दिया है। अब तक प्रदेश में 56972 फ्रंट लाइन वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। स्वास्थ्य कर्मियों को मिलाकर 1.36 लाख से अधिक को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविन पोर्टल के पंजीकरण के आधार पर प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों को मिलाकर एक लाख 89 हजार 854 को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें अब तक एक लाख 36 हजार 529 को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है।

इसमें 79557 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है। 7905 हेल्थ वर्करों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि कोविन पोर्टल पर फ्रंट लाइन वर्करों ने पंजीकरण किया गया। केंद्र ने पंजीकरण के लिए 17 फरवरी से पोर्टल को बंद कर दिया है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चल रहा है।

प्रदेश में अब तक 72 प्रतिशत ने लगवाई कोविड वैक्सीन

उत्तराखंड में अब तक 72 प्रतिशत हेल्थ वर्करों व फ्रंट लाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। रविवार को 421 फ्रंट लाइन वर्करों और 75 हेल्थ वर्करों ने वैक्सीन लगवाई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 189854 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें अब तक 137005 को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

वहीं, 7925 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी गई है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 72 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed