फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021: 500 Roadways buses will go For Shahi Snan

महाकुंभ 2021:  शाही स्नान में जाएंगी रोडवेज की 500 बसें, अलग-अलग राज्यों के लिए विशेष सेवा

Fri, 02 Apr 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Apr 2021 02:30 AM IST
सार

  • आठ से 15 अप्रैल के बीच दूसरे रूटों पर हो सकती है रोडवेज बसों की किल्लत

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: 500 Roadways buses will go For Shahi Snan
कुंभ के लिए बस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार कुंभ मेले में विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज 500 बसें चलाएगा। इसका आदेश परिवहन निगम को मिल चुका है। सभी फिट बसों को कुंभ के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बसें आठ से 15 अप्रैल के बीच होने वाले शाही स्नान में लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


कुंभ मेले की विधिवत शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई। इधर परिवहन निगम को भी आठ से 15 अप्रैल के बीच होने वाले शाही स्नान के लिए बसें उपलब्ध कराने का आदेश प्राप्त हो चुका है। आदेश के तहत, आठ अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच रोडवेज की 500 बसें कुंभ मेला क्षेत्र से विभिन्न राज्यों के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


महाकुंभ में लापरवाही: न मास्क न शारीरिक दूरी का ख्याल, घाटों पर बखौफ घूम रहे श्रद्धालु, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सात दिनों में दूसरे राज्यों को जाने वाली रोडवेज की बस सेवा प्रभावित रहेगी। इतनी बड़ी संख्या में बसें कुंभ मेले में जाने की वजह से दिल्ली सहित कई रूटों पर यात्रियों को बस के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। परिवहन निगम ने कुंभ के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। 


कोविड की वजह से फिलहाल बंदिशें नहीं
देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना के प्रकोप के बीच फिलहाल रोडवेज की बस सेवा संचालित रहेगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि फिलहाल निगम का फोकस कुंभ में बस सेवा देने पर है। भविष्य में जैसे भी सरकार से निर्देश मिलेंगे, उस हिसाब से बस सेवा में बदलाव किया जाएगा।

महाकुंभ 2021: हरिद्वार कुंभ मेले में आने वाले संक्रमितों पर ऐसे रखी जाएगी नजर, मरीज का मिलेगा पूरा रिकॉर्ड

कुंभ के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है। आठ से 15 अप्रैल के बीच रोडवेज की 500 बसें संचालित की जानी हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है।
-दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed