{"_id":"5f1e87ac8111361d833f68fd","slug":"haridwar-latest-news-wild-elephant-destroyed-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: पांच तस्कर हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, गन्ने और धान की खेती को कर डाला बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: पांच तस्कर हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, गन्ने और धान की खेती को कर डाला बर्बाद
Mon, 27 Jul 2020 01:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
अजीतपुर, बिशनपुर, पंजनहेड़ी में पांच तस्कर हाथियों ने फिर उत्पात मचाया। हरिद्वार वन प्रभाग के गांव अजीतपुर बिशनपुर और पंजनहेड़ी में हाथियों ने रात भर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
इन नर हाथियों ने कई गांव में किसानों की गन्ने और धान की खेती को बुरी तरह बर्बाद कर डाला। वन विभाग के अनुसार पिछले एक हफ्ते से पांच नर हाथी लगातार आबादी क्षेत्र में आकर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल से सटी बिल्केश्वर कॉलोनी में एक हाथी ने रविवार को घंटों जमकर उत्पात मचाया। डेढ़ दांत के हाथी ने कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी को तोड़ डाला और कार को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
हाथी ने कॉलोनी के उत्सव भवन की चहारदीवार के एक बड़े हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब आधे घंटे तक हाथी ने ऐसा उत्पात मचाया कि लोगों की सांस थम गई। सूचना पर पहुंची पार्क और वन विभाग के कर्मचारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी से जंगल की तरफ खदेड़ा। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।