Haridwar News : वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर धर्मनगरी के संत आए विरोध में, सड़कों पर उतरने की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है। संत समाज इसे कतई सहन नहीं करेगा। कहा कि फिल्मों और वेब सीरीज के माध्यम से लगातार सनातन धर्म एवं हिंदू देवी देवताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
तांडव में जिस प्रकार हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया है वह निंदनीय और असहनीय है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं देश का समस्त संत समाज सड़कों पर उतरकर इस वेब सीरीज का विरोध प्रदर्शन करेगा। अवदूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि फिल्म जगत में एक विशेष समुदाय का वर्चस्व है।
विशेष समुदाय से जुड़े लोग फिल्मों के माध्यम से बार-बार सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। ऐसी फिल्मों और बेब सीरीज पर सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिए। निरंजनी अखाड़े के संत स्वामी आलोक गिरि ने कहा कि किसी भी हालत में हिंदू देवी देवताओं का अपमान नहीं होने दिया जाएगा।
लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज
वेब सीरीज तांडव को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि निर्देशक अली अब्बास जफर, सैफ अली खान, लेखक गौरव सोलंकी ने इस वेब सीरीज के जरिए भगवान राम और शिव का अपमान किया है। अब इस मामले में मेकर्स के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
हजरतगंज थाने में तैनात एसएसआई अमरनाथ यादव ने अमेजॉन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित, सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि इस सीरीज के रिलीज होने से समुदाय विशेष की भावनाएं भड़क सकती हैं। एफआईआर में लिखा गया है कि 'ट्विटर हैंडल और अन्य सोशल मीडिया निगरानी के दौरान यह पाया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज तांडव के विरोध में आक्रोश देखा जा रहा है। वेब सीरीज की फुटेज लोग साझ कर रहे हैं।'