फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar latest news : Lalji Tandon bones immersed in Brahmakund at Harki Paidi

हरिद्वार: मध्य प्रदेश के राज्यपाल स्व. लालजी टंडन की अस्थियां हुईं हरकी पैड़ी पर विसर्जित

Mon, 27 Jul 2020 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Jul 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Haridwar latest news : Lalji Tandon bones immersed in Brahmakund at Harki Paidi
- फोटो : amar ujala

मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय लालजी टंडन की अस्थियों को आज सोमवार को विधि विधान के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा में प्रवाहित किया गया। अस्थि विसर्जन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन


रविवार को स्वर्गीय लालजी टंडन के छोटे बेटे सुबोध टंडन अपने परिजनों के साथ अस्थियां लेकर भूमा निकेतन पहुंचे। अस्थि कलश को सप्तसरोवर मार्ग स्थित सिद्धपीठ भूमा निकेतन में रखा गया। भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज के साथ प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अस्थियों पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि स्वर्गीय लालजी टंडन एक बेहतरीन राजनीतिक थे। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, विदित शर्मा, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र तोमर, सुनील शर्मा, चंद्रकांत पांडे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से थे वेंटिलेटर पर

टंडन 85 वर्ष के थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस की दिक्कत, पेशाब में परेशानी और बुखार था।

चिकित्सकों ने उनका सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया था, लेकिन उनके पेट में रक्तस्राव हो गया। साथ ही फेफड़े, किडनी और लीवर में दिक्कत बढ़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सोमवार देर रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और मंगलवार (21जुलाई) सुबह 5.35 पर उनका निधन हो गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed