फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar largest ashram seal up

विवाद के कारण हरिद्वार का बड़ा आश्रम हुआ सील

Wed, 25 Jun 2014 04:29 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
haridwar largest ashram seal up

लगातार हो रहे विवाद के कारण पर जिला प्रशासन ने हरिद्वार के एक बड़े को आश्रम सील कर दिया है।

विज्ञापन


शहर के बीचोबीच पांच अरब की इस विवादित संपत्ति में 80 कमरे व इतनी ही दुकानें हैं। यहां रह रहे एक संत समेत 25 लोगों को सामान समेत खदेड़ दिया गया।

इस दौरान पुलिस और काबिज लोगों में जमकर नोकझोंक हुई। पांच जनवरी वर्ष 2013 को आश्रम के प्रमुख महंत स्वामी हंसप्रकाश ब्रह्मलीन हो गए थे।

दोनों पक्षों में आए दिन हो रही थी मारपीट

haridwar largest ashram seal up

इसके बाद से आश्रम पर स्वामित्व के लिए विवाद चल रहा है। दिल्ली एवं सोनीपत (हरियाणा) के कुछ लोग खुद को ट्रस्टी बताकर आश्रम में डटे थे।

दूसरे गुट के स्वामी रूपेंद्र भी ब्रह्मलीन संत का शिष्य होने का दावा करते हुए आश्रम में काबिज थे। आए दिन दोनों पक्षों में मारपीट और तनातनी हो रही थी।

इस पर पुलिस सख्त हुई और इसको सील करने के लिए जिला प्रशासन से कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरकत में आया जिला प्रशासन

haridwar largest ashram seal up

हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश रस्तोगी की याचिका पर विवादित संपत्ति के लिए रिसीवर नियुक्त करने का आदेश होने पर मंगलवार को जिला प्रशासन हरकत में आया और सुबह करीब 50 पुलिसकर्मी आश्रम पहुंचे।

यह देख आश्रम में रह रहे लोगों में खलबली मच गई। प्रशासनिक टीम ने आठ परिवारों और संत रूपेंद्र से आश्रम खाली करने को कहा तो जमकर नोकझोंक भी हुई।

इस पर पुलिस टीम ने कमरों में सील लगा इन लोगों को सामान समेट कर खदेड़ दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्यद्वार शाम चार बजे तक बंद रखा।

सीओ सदर ने बताया कि नायब तहसीलदार एवं कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर पदेन रिसीवर होंगे। पूरी संपत्ति की कीमत करीब पांच अरब आंकी गई है।

आश्रम में 80 दुकानें भी हैं। इससे होने वाली आमदनी से आश्रम की देखरेख की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed