{"_id":"6879bedc719004e170033a3c","slug":"haridwar-land-scam-two-ias-one-pcs-chargesheeted-uttarakhand-news-in-hindi-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जमीन घोटाला; दो आईएएस, एक पीसीएस को चार्जशीट, मामले में निलंबित किए गए थे तीनों अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जमीन घोटाला; दो आईएएस, एक पीसीएस को चार्जशीट, मामले में निलंबित किए गए थे तीनों अफसर
Fri, 18 Jul 2025 09:06 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:06 AM IST
सार
हरिद्वार जमीन घोटाला मामले में हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी और एडीएम अजयवीर सिंह को निलंबित कर दिया था। मामले की विजिलेंस जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार नगर निगम के जमीन घोटाले के मामले में शासन ने दो आईएएस और एक पीसीएस को विभागीय चार्जशीट दे दी है। इन सभी को इस घोटाले के मामले में निलंबित किया गया था। हरिद्वार नगर निगम ने ग्राम सराय में कूड़े के ढेर के पास अनुपयुक्त 2.3070 हेक्टेयर भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदने पर सवाल उठने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
सचिव रणवीर सिंह चौहान ने मामले की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट 29 मई को शासन को सौंपी थी। जिसके बाद तीन जून को हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी और एडीएम अजयवीर सिंह को निलंबित कर दिया था। मामले की विजिलेंस जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...तीर्थ पुरोहितों ने खोला मोर्चा: यूपी में केदारनाथ के नाम से मंदिर बनने का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का जवाब मिलने के बाद शासन इसके लिए जांच अधिकारी नामित करेगा। जो उनके जवाबों के अध्ययन के बाद उनसे सवाल जवाब करेगा। आगे की कार्रवाई होगी। उधर, आईएएस वरुण चौधरी के बतौर नगर आयुक्त कार्यकाल का विशेष ऑडिट भी चल रहा है।