फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: NSG commandos to Give train to Uttarakhand police

Kumbh Mela 2021: एनएसजी कमांडो देंगे उत्तराखंड पुलिस को प्रशिक्षण, वसंत पंचमी स्नान के बाद शुरू होगी ट्रेनिंग

Tue, 09 Feb 2021 06:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: NSG commandos to Give train to Uttarakhand police
एनएसजी कमांडो - फोटो : फाइल फोटो

अब उत्तराखंड पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो हर स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई। वसंत पंचमी के स्नान के बाद पुलिस लाइन में जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। कुंभ मेले के लिए पहुंचे एनएसजी के अधिकारियों व कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल के बीच इस बात पर सहमति बनी है। 

विज्ञापन


वीवीआईपी सुरक्षा, बंधकों का बचाव, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में आतंकवादी खतरों को निष्क्रिय करने जैसे प्रमुख कार्य अब उत्तराखंड पुलिस के जवान भी करेंगे। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस के जवानों को कुंभ मेले के लिए आए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन


Kumbh Mela 2021: माघ अमावस्या और वसंत पंचमी स्नान के लिए गाइडलाइन जारी, हरिद्वार आने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसजी के कमांडो पुलिसकर्मियों को इसके साथ ही जंगलों में कैंप में रेड मारने, एंबूस, रोड ओपनिंग, रात के समय जंगल में रहने समेत कई प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए वसंत पंचमी स्नान के बाद ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। 


जंगली जानवरों पर काबू पाना भी बताया जाएगा
कुंभ मेला के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मी आए हुए हैं। नएसजी के कमांडो पुलिसकर्मियों को खूंखार जानवरों से निपटने का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद पुलिसकर्मी वापस जाकर अपने यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को उन तकनीकी के बारे में बताएंगे। 

एसडीआरएफ कर रही कोरोना को लेकर जागरूक
माघ अमावस्या और वसंत पंचमी के स्नान को लेकर एसडीआरएफ की पांच टीमें लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक रही है। आगामी दो स्नानों को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। 11 जनवरी को माघ अमावस्या का स्नान है। वहीं दूसरा स्नान वसंत पंचमी का 16 फरवरी को है। ऐसे में कुंभ मेले के लिए जागरूकता के लिए नोडल एजेंसी बनाई गई एसडीआरएफ की टीम के जवान लोगों के बीच में पहुंचकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। कुल पांच टीमें पूरे हरिद्वार क्षेत्र में लगाई गई हैं। भूपतवाला क्षेत्र में टीम प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आरक्षी अजय कुमार व विनित कुमार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 

उत्तराखंड पुलिस के जवानों को कुंभ मेला में केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग देंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई। वसंत पंचमी
के स्नान के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी। 
- संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed