हरिद्वार कुंभ 2021: महाकुंभ में देव डोलियों और छंतोलियों का स्नान कार्यक्रम स्थगित
- कोविड के कारण महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाली देव डोलियों के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के कारण देेव डोली समिति ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुंभ स्नान के लिए जाने वाली देव डोलियों के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। देव डोली समिति के जिला संयोजक आचार्य पंडित सुनील कोठियाल ने बताया कि पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के ध्वज की अगुवाई में जिले के विभिन्न मंदिरों से 24 व 25 अप्रैल को देव डोलियां और छंतोलियों को महाकुंभ में देवत्व स्नान के लिए पहुंचना था।
हरिद्वार कुंभ 2021 : जूना और सहयोगी अखाड़ों की छावनियां खाली, तस्वीरों में देखें...
लेकिन कोविड के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। हनुमान जयंती पर 26 अप्रैल को संकल्प पूजा के साथ देवताओं का आह्वान किया जाएगा।
हरिद्वार कुंभ 2021 : कुंभ अवधि को लेकर सदियों पुरानी है संन्यासियों और बैरागियों की रार, तस्वीरें
बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां शुरू
आगामी मई माह में चारधाम यात्रा के आयोजन को देखते हुए नगर पंचायत बदरीनाथ ने बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां शुरू कर दी हैं। धाम में जल संस्थान और ऊर्जा निगम भी बिजली और पानी की सुचारु व्यवस्था करने में जुट गया है।
बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे, जिसे देखते हुए धाम में यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। नगर पंचायत बदरीनाथ का 21 सदस्यीय दल भी बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों का दल भी माह के अंत तक बदरीनाथ धाम पहुंच जाएगा। धाम में इस बार आस्था पथ के साथ ही मंदिर परिसर में भी बर्फ नहीं है, जिससे साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को जुटाने में दिक्कतें नहीं आएंगी।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि पर्यावरण मित्रों ने बदरीनाथ परिसर के साथ ही आस्था पथ की साफ-सफाई का काम भी शुरू कर दिया है। नगर पंचायत का स्टाफ भी बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। धाम में यात्रा से पूर्व साफ-सफाई, पथ प्रकाश केे साथ ही यात्रा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।