{"_id":"607917ff8ebc3e8ca62a483d","slug":"haridwar-kumbh-mela-2021-latest-news-market-is-empty-bairagi-camp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ 2021 : महाकुंभ में ठंडे पड़े हुए हैं शहर के बाजार, संतों के पंडाल लगने से बैरागी कैंप गुलजार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ 2021 : महाकुंभ में ठंडे पड़े हुए हैं शहर के बाजार, संतों के पंडाल लगने से बैरागी कैंप गुलजार, तस्वीरें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 16 Apr 2021 04:13 PM IST
सार
हालत यह है कि मेष संक्रांति के शाही स्नान पूरा होने के बाद सड़कों और चौराहों पर 24 घंटे दिखने वाली पुलिस भी वापस होने लगी है।
विज्ञापन
1 of 5
शहर के बाजार ठंडे पड़े हुए हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आस्था का महापर्व महाकुंभ होने के बाद भी शहर के बाजार ठंडे पड़े हुए हैं। इसकी प्रमुख वजह कोरोना का बढ़ता हुआ संक्रमण माना जा रहा है, लेकिन बैरागी संतों के पंडाल लगने से बैरागी कैंप गुलजार हैं। यहां अस्थायी बाजार लगने से लोगों को अच्छा खासा रोजगार मिल रहा है।
पिछले साल लगे लॉकडाउन से भारी नुकसान झेल रहे धर्मनगरी के व्यापारियों को महाकुंभ से बड़ी आस थी। उन्होंने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने से लॉकडाउन के सारे घाटे की भरपाई के सपने संजोए थे, लेकिन फिर कोरोना की दूसरी लहर और एसओपी की सख्ती से सपने-सपने धरे रह गए।
हालत यह है कि मेष संक्रांति के शाही स्नान पूरा होने के बाद सड़कों और चौराहों पर 24 घंटे दिखने वाली पुलिस भी वापस होने लगी है। अपर रोड, रेलवे स्टेशन रोड, ललतौरा पुल, मध्य हरिद्वार, शंकराचार्य चौक, भीमगोड़ा आदि के जहां सामान्य दिनों में यात्रियों से भरे रहते थे। वहां सन्नाटा छाया है, लेकिन बैरागियों का आखिरी शाही स्नान 27 अप्रैल को होना है।
2 of 5
देशभर से संत और उनके अनुुयायी छावनियों में ठहरे हैं
- फोटो : अमर उजाला
बैरागी भगवान श्रीराम की आराधना करते हैं, इसलिए वह राम नवमी पर्व स्नान पर भी डुबकी लगाएंगे। इसके लिए बैैरागी कैंप में देशभर से संत और उनके अनुुयायी छावनियों में ठहरे हैं। इसलिए यहां अस्थायी बाजार लगने से भीड़ उमड़ रही है। इससे रेहड़ी, ठेहली पर फल, सब्जी और खाने-पीने, कपड़े आदि की दुकानों से रोजगार मिल रहा है।
3 of 5
बैरागी कैंप
- फोटो : अमर उजाला
बैरागी कैंप में भले ही व्यापार करने वाले दुकानदारों की अच्छी खासी कमाई हो रही है, लेकिन दुकानदारों के साथ ही खरीदारों की ओर से कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा है। न तो लोग मास्क लगाने को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। लोग भीड़ में और बिना मास्क लगाकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे यहां कोविड संक्रमण का खतरा भी अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवहन निगम लगातार अपनी आय को बढ़ाने में प्रयासरत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
महाकुंभ मेला के दौरान सोमवती अमावस्या व मेष संक्रांति के स्नानों के दौरान रोडवेज को 20 लाख रुपये की आय हुई है। बसों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए थे। धर्मनगरी में आयोजित महाकुंभ मेले के दो शाही स्नानों ने रोडवेज को काफी राहत दी है। कोरोना काल के बाद से ही परिवहन निगम लगातार अपनी आय को बढ़ाने में प्रयासरत है। ऐसे में दो शाही स्नानों पर रोडवेज की आय दो दिनों में 20 लाख के करीब हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
शहर के बाहर छह बस अड्डे बनाए गए
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हरिद्वार डिपो के पास वर्तमान में 83 बसें हैं। इस बसों के शाही स्नान व स्नान पर्वों पर अतिरिक्त फेरे भी लगाए गए। बता दें, आठ अप्रैल के बाद बस अड्डों को शहर से बाहरी क्षेत्रों में शिफ्ट कर दिया गया था। शहर के बाहर छह बस अड्डे बनाए गए थे। एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि मेष संक्रांति व सोमवती अमावस्या के स्नान पर 20 लाख की आय हुई है। हालांकि यह कोई खास नहीं है फिर भी इससे राहत मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।