Kumbh Mela 2021: कुंभ की तैयारियों को लेकर जुटा स्वास्थ्य विभाग, 130 एंबुलेंस और आठ बाइक होंगी तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में 130 एंबुलेंस के साथ 8 बाइक एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। वहीं पहली बार वोट एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है। कुंभ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों में जुट गया है। ऋषिकुल स्थित स्वास्थ्य मेला अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुंभ मेला में स्वास्थ्य के लिए 73 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
कोविड के मद्देनजर इस बार अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि 2010 कुंभ में मात्र 300 बेड की व्यवस्था की गई थी। वहीं इस बार 613 बेड की व्यवस्था की जा रही है। 150 बेड का एक अस्थायी अस्पताल पावन धाम के समीप बनाया जा रहा है।
जबकि अन्य कुंभ मेला क्षेत्र के अलग अलग सेक्टरों में बनाए जा रहे हैं। मेलाधिकारी स्वास्थ्य ने बताया कि सभी सेंटरों में फ्लू से पीड़ित व्यक्ति की अलग से जांच होगी और कोविड कि जांच के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 1000 बेड के सीसी सेंटर बनाने के साथ साथ 2000 बेड के सीसी सेंटर की व्यवस्था जगजीतपुर में कई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की व्यवस्था के विषय मे उन्होंने बताया कि कुंभ से पूर्व ही 26 चिकित्सक उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही 50 चिकित्सक हरियाणा सरकार ने देने की बात कही है। इसके अलावा 100 आयुर्वेदिक डॉक्टर भी मेले में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि एम्स के डॉक्टरों के साथ साथ आईएमए के चिकित्सक भी कुंभ मेले में अपनी सेवाएं देंगे।
घाटों से अनावश्यक सामग्री हटाने के निर्देश
अपर मेला मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा और नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में शाही स्नान प्रवेश मार्ग और गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीडीसीसी के अधिकारियों क्षेत्र में पड़े अनावश्यक सामग्री और तारों के जाल को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए।
अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। अपर मेलाधिकारी ने दीनदयाल पार्किंग मार्ग के पास अतिक्रमण मुक्त कराए गए क्षेत्र की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। अपर मेलाधिकारी ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाटों सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्यों को भी देखा। उन्होंने घाटों पर लटकते बिजली के तारों को हटवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
साथ ही घाट सफाई कंपनी को प्रत्येक दो घंटे में घाटों और प्लेटफार्म को साफ करने के लिए कहा। अपर मेलाधिकारी ने गऊघाट पर टूटी हुई रेलिंग और सड़क के गड्ढों पर नाराजगी व्यक्त की। अपर मेलाधिकारी ने हरकी पैड़ी श्री गंगा सभा के निर्माणाधीन कार्यालय, मालवीय घाट पर मीडिया मंच और वाच टावर, स्थायी पुलों, शाही स्नान के लिए बन रहे रैंप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को ब्रह्मकुंड पर टूटी सीढ़ियों को एक सप्ताह के भीतर ठीक करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट शशांक सक्सेना, यूपीडीसीसी के अपर सहायक अभियंता सुनील उप्रेती आदि मौजूद रहे।