फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar kumbh covid test scam : New disclosure of SIT, fake bill created by tampering with the letter head of Nalwa Lab

कुंभ मेला कोरोना जांच घोटाला: एसआईटी का नया खुलासा, नलवा लैब के लेटर हेड में छेड़छाड़ कर बनाए फर्जी बिल

Sat, 11 Dec 2021 07:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Dec 2021 07:19 PM IST
सार

कुंभ मेला में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज ने हिसार हरियाणा स्थित नलवा लेबोरेट्रीज और दिल्ली स्थित डॉ. लाल चंदानी लैब के जरिये कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग की गई थी। बाद में जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि करीब एक लाख से अधिक टेस्ट फर्जी हुए।

विज्ञापन
haridwar kumbh covid test scam : New disclosure of SIT, fake bill created by tampering with the letter head of Nalwa Lab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कुंभ मेला कोरोना जांच घोटाले की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआईटी जांच के मुताबिक कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग में करीब एक लाख टेस्टिंग के जो बिल जमा किए गए थे वो पूरी तरह फर्जी थे। बिलों को हिसार स्थित नलवा लेबोरेट्रीज के लेटर हेड का प्रयोग कर तैयार किया था।

विज्ञापन

नवतेज नलवा फरार

जांच अधिकारी का दावा है कि ये बिल डेलफिया लैब के मालिक आशीष वशिष्ठ ने तैयार किए थे। हालांकि, नलवा लैब के डॉ. नवतेज नलवा को फर्जीवाडे़ की जानकारी थी या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल डॉ. नवतेज नलवा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 21 नए मरीज, 151 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेला में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज ने हिसार हरियाणा स्थित नलवा लेबोरेट्रीज और दिल्ली स्थित डॉ. लाल चंदानी लैब के जरिये कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग की गई थी। बाद में जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि करीब एक लाख से अधिक टेस्ट फर्जी हुए। इनके फर्जी बिल तैयार कर कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग में जमा भी कर दिए गए। वहीं इन फर्जी बिलों को जांच के बिना ही कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग ने कुछ भुगतान भी कर दिया था। करीब चार करोड़ का भुगतान करने से पहले इस घोटाले का खुलासा हो गया। 

मैक्स, नलवा और डॉ. लाल चंदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तत्कालीन जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेश पर सीएमओ डॉ. एसके झा ने नगर कोतवाली में मैक्स, नलवा और डॉ. लाल चंदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते बाद में इस मामले में एसआईटी बना दी गई थी। हालांकि, अभी जांच जारी है और आशीष वशिष्ठ, मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के मालिक मल्लिका पंत और शरत पंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जांच अधिकारी एवं नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बिलों का अवलोकन एक्सपर्ट के जरिये कराया गया, जिसमें यह पाया गया कि बिलों को नलवा के लेटर हेड में फर्जीवाड़ा कर तैयार किया गया था। क्योंकि, इन बिलों में आईसीएमआर आईडी निल है जो फर्जीवाडे़ की ओर इशारा करती है।

उन्होंने कहा कि ये तथ्य सीडीओ सौरभ गहरवार की जांच में भी सामने आया था, जो हमारी जांच में पुख्ता हुआ है। हालांकि हमने अभी तक डॉ. नवतेज नलवा को क्लीन चिट नहीं दी है और उन्हें इस फर्जीवाडे़ की पूरी जानकारी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, वो फरार है और उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed