फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 11 december: new 21 positive and zero death

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 21 नए मरीज, 151 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Sat, 11 Dec 2021 08:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Dec 2021 08:44 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344442 हो गई है। इनमें से 330703 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 11 december: new 21 positive and zero death
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। शनिवार को 26 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 151 हो गई है।

विज्ञापन

केवल पांच जिलों में मिले संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को पांच जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 15, अल्मोड़ा व हरिद्वार में दो-दो और पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ 13 दिसंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा एफआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत पहुंची

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344442 हो गई है। इनमें से 330703 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।

गुजरात, हरियाणा के पर्यटकों समेत चार लोग संक्रमित

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला में शनिवार को दो गुजरात और एक हरियाणा के पर्यटक के अलावा एक रायवाला का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। पर्यटकों के संक्रमित मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत है। इसके अलावा ऋषिकेश, यमकेश्वर ब्लॉक और मुनिकीरेती क्षेत्र में 1115 लोगों की कोरोना जांच की गई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. अंकित आनंद ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 209 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीती जांच रिपोर्ट में रायवाला का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। व्यक्ति को होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है।

यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 755 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते नौ दिसंबर की जांच रिपोर्ट में शनिवार को दो गुजरात और एक हरियाणा के पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए पर्यटकों की क्षेत्रीय प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि शनिवार को 151 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें सरस्वती निलियम ओमकारानंद विद्यालय में 130 छात्रों और शिक्षकों की जांच की गई। इसके अलावा भद्रकाली और तपोवन चेक पोस्ट पर 21 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई।

अब लोगों से फोन पर संपर्क कर रहे स्वास्थ्यकर्मी

रुड़की में कोरोना टीकाकरण महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य के बीच दूसरी डोज नहीं लगवाने वाले लोग बाधा बने हुए हैं। ऐसे में इस बाधा को दूर करने के लिए अब स्वास्थ्य कर्मी इन लोगों से फोन पर संपर्क कर इन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके लिए सिविल अस्पताल के रैन बरेसे में कॉल सेंटर खोलकर स्वास्थ्यकर्मी एक-एक व्यक्ति को कॉल कर रहे हैं।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का पूरा फोकर टीकाकरण पर हो गया था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 25 दिसंबर तक हर हाल में कोरोना टीकाकरण को सौ फीसदी पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विगत छह से आठ दिसंबर को टीकाकरण महाअभियान भी शुरू किया गया था। इसमें हर दिन पांच हजार लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन विभाग 40 से ज्यादा केंद्र खोलने के बावजूद प्रतिदिन आधे से भी कम लक्ष्य हासिल हो सका।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में 18 वर्ष से ज्यादा वाले लोगों की संख्या के अनुसार 99 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि करीब 40 हजार ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहली डोज लग चुकी है और दूसरी डोज का समय भी निकल चुका है। इनमें से करीब दस हजार ऐसे लोग हैं, जो शहर से बाहर के हैं। जबकि 30 हजार स्थानीय लोग हैं।

दूसरी डोज नहीं लगवाने से ये लोग स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य के बीच में बाधा बन रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों से संपर्क करने के लिए अभियान शुरू किया है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि अब लोगों से संपर्क कर उन्हें दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि 25 दिसंबर से पहले लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed