फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2027 One district eight bases and 11 small hospitals to be built during Kumbh

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ में बनेगा एक जिला, आठ बेस और 11 छोटे अस्पताल; 2547 अतिरिक्त फोर्स होगी तैनात

Sun, 12 Oct 2025 02:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Oct 2025 02:46 PM IST
सार

कुंभ के लिए वर्तमान में 2834 बेड के 19 छोटे-बड़े अस्पताल उपलब्ध हैं। जरूरत इससे अधिक की है।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 One district eight bases and 11 small hospitals to be built during  Kumbh
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार

विस्तार

हरिद्वार कुंभ 2027 में भीड़ नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसक तहत कुंभ में 300 बेड का एक जिला अस्पताल, आठ बेस अस्पताल और 11 छोटे अस्पताल बनेंगे। वहीं, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल का प्रस्ताव भी बनाया गया है।

विज्ञापन


कुंभ के लिए वर्तमान में 2834 बेड के 19 छोटे-बड़े अस्पताल उपलब्ध हैं। जरूरत इससे अधिक की है। लिहाजा, 80 करोड़ के खर्च से 300 बेड का जिला अस्पताल व ड्रग वेयरहाउस प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अस्थायी निर्माण के तहत 37.65 करोड़ की लागत से 50, 40 व 20 बेड के आठ बेस अस्पताल, चार से 10 बेड के 11 छोटे अस्पताल, नौ मेडिकल रिलीफ प्वाइंट और 322 चिकित्सकों(272 मेडिकल अफसर और 50 विशेषज्ञ चिकित्सक) का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड पहला राज्य, जहां बुनियादी शिक्षा  के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार

वहीं, कुंभ में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा का भी विस्तृत प्रस्ताव बनाया गया है। कुंभ में 9592 पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी। अभी राज्य के पास 14090 पुलिसकर्मी उपलब्ध हैं, जिनमें से 7045 की तैनाती कुंभ में की जाएगी।

2547 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी। इसी प्रकार 268 इंटेलीजेंस, नौ कंपनी पीएसी की जरूरत होगी। जल पुलिस की 39 टीमें (20 कंपनी), अग्निशमन विभाग की 212, सीएपीएफ की 110 और बीडीएस की 13 टीमों की जरूरत होगी।

अवस्थापना के लिहाज से देखें तो कुंभ में 36 पुलिस स्टेशन, 10 जीआरपी पुलिस स्टेशन और एक साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित होगा। 21 आउटपोस्ट, 36 फायर स्टेशन, 10 पुलिस लाइन, 32 सेक्टर बनाए जाएंगे। सचिव कुंभ मेला नितेश झा ने बताया कि केंद्र को जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें ये सभी जरूरतें भी शामिल की गई हैं। केंद्र से भी अतिरिक्त सुरक्षा मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed