फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar kumbh 2021 : first bath of January 14 will be decided by Covid position

हरिद्वार कुंभ 2021 : कोविड की स्थिति से तय होगा 14 जनवरी का पहला स्नान

Mon, 30 Nov 2020 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Nov 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
haridwar kumbh 2021 :  first bath of January 14 will be decided by Covid position
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान तो कोविड के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही अब कुंभ के पहले स्नान मकर संक्रांति पर भी महामारी का साया पड़ने का खतरा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यदि स्थिति यही रही तो यह स्नान भी रद्द किया जा सकता है। हालांकि, अभी शासन और पुलिस के अधिकारी कोविड की स्थिति को लेकर ही विचार कर रहे हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, कुंभ को लेकर सालों पहले तैयारियां शुरू हो जाती हैं। स्थानीय फोर्स की तैनाती और बाहर से फोर्स मंगाने जैसे निर्णय कुछ माह पहले ही तय किए जाते हैं, लेकिन इस बार मार्च 2020 से ही कोविड के कारण लॉकडाउन लग गया, जिससे सारे काम पीछे होते गए।
विज्ञापन


कई उच्चस्तरीय बैठकों में पहले भी इस बात को बताया गया कि आगामी कुंभ का स्वरूप क्या होगा यह कोविड की स्थिति पर ही निर्भर करेगा। मसलन, यदि कोविड बढ़ा तो कुंभ सीमित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्थिति काबू में रही तो कुंभ का स्वरूप भी बड़ा हो सकता है

इसके साथ ही यदि कोविड की स्थिति काबू में रही तो कुंभ का स्वरूप भी बड़ा हो सकता है। हालांकि, तैयारियां इसके लिए भी सभी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ही की जा रही हैं। कुंभ में स्नान घाटों को भी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर ही .तैयार कराया गया है।

मास्क, सैनिटागइजेशन आदि कीव्यवस्था भी अलग से कर ने की तैयारी प्रशासनिक अमले की है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने शुरूआती तौर पर फोर्स की तैनाती भी हरिद्वार जनपद में कर दी थी। यह फोर्स शुरू से लेकर अंत तक वहां पर मौजूद रहेगी। 

कुंभ के स्वरूप को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों का यही कहना है कि यदि कोविड की स्थिति बेकाबू होती है तो आगामी स्नान भी रद्द किए जा सकते हैं। यह सब शासन के अधिकारियों के साथ मिलकर ही तय किया जाना है। हाल में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान भी इसी के चलते रद्द किया गया है। 

कोविड की स्थिति यदि इसी तरह से रही तो आगामी स्नान को लेकर भी कम ही संभावनाएं हैं। हालांकि, अभी इस पर विचार किया जा रहा है कि किस तरह से तैयारियां होनी हैं। इतना साफ है कि कोविड की स्थिति ही कुंभ के स्वरूप को तय करेगी।
- अशोक कुमार, डीजी (लॉ एंड ऑर्डर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed