शिव की सबसे बड़ी यात्रा में पहुंचेंगे तीन करोड़ शिवभक्त!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अगस्त से शुरू हो रहे 12 दिनी कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर शिवभक्तों का प्रस्थान शुरू हो गया है।
देश की सबसे बड़ी इस यात्रा में पिछले वर्ष 2.65 करोड़ कांवड़िए धर्मनगरी पहुंचे थे। लेकिन इस बार इनकी संख्या तीन करोड़ तक पहुंचने का अनुमान प्रशासन लगा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने के लिए प्रशासन ने कब से कहां और क्या इंतजाम किए हैं। इस बारे में बता रही है डॉ. योगेश योगी की रिपोर्ट...
दो चरण:
पहला चरण: एक अगस्त से सात अगस्त तक।
दूसरा चरण: आठ अगस्त से 12 अगस्त तक।
खुला रहेगा राजमार्ग : - प्रशासन का दावा है कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग खुला रहेगा। कांवड़ियों को नहर पटरी से जिले से रवाना करेंगे ताकि हरिद्वार दिल्ली हाईवे बंद न हो। कांवड़िए नहर पटरी से हाईवे पर न जाएं, इसके लिए पटरी के किनारे टीनशेड की दीवार खड़ी की गई है।
रोडवेज बस :
एक से सात अगस्त तक रोडवेज बस हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान तक आएंगी।
आठ अगस्त से दिल्ली-मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाली रोडवेज बसें वाया बिजनौर होते हुए नीलधारा पार्किंग में रुकेंगी और यहीं से वापस जाएगी।
सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब से आने वाली रोडवेज बसें देहरादून होते हुए मोतीचूर पार्किंग में पहुंचेगी। उनकी वापसी भीमगोडा बेराज से चीला होते हुए देहारादून से नजीबाबाद वाया चंडीचौक से होगी।
ऋषिकेश से आ रही बसें सीधे मोतीचूर पार्किंग तक पहुंचेगी और चीला मार्ग से वापस जाएगी। नजीबाबाद से आ रही बसें चीला मार्ग से देहरादून-ऋषिकेश जाएगी।
ये रहेगी यातायात व्यवस्था
भारी वाहनों की यातायात व्यवस्था:
- एक अगस्त से सात अगस्त तक दिल्ली और वेस्ट यूपी से आ रहे भारी वाहन वाया बिजनौर होकर नीलधारा पार्किंग तक आ सकेंगे। वाहनों की वापसी यहीं से होगी।
- देहरादून जाने के लिए भारी वाहन रुड़की से छुटमलपुर से होते हुए जाएंगे। नजीबाबाद की ओर से आकर देहरादून जाने वाले भारी वाहन चीला मार्ग से ऋषिकेश तक जाएंगे।
- सिडकुल से निकलने वाले वाहन केवल रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक निकलेंगे। आठ अगस्त से मेला समाप्ति तक जनपद में भारी वाहन का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
छोटे वाहनों की यातायात व्यवस्था:
- एक से सात अगस्त तक छोटे वाहन निर्धारित रुट से आ-जा सकेंगे।
- आठ अगस्त से मेले की समाप्ति तक वेस्ट यूपी से आ रहे वाहन वाया नजीबाबाद, मंडावली, चिडिय़ापुर होते हुए नीलधारा आएंगे। या फिर रामपुर तिराहा देवबंद, लकखनौता, पुहाना, रुड़की, लक्सर होते हुए बैरागी कैंप में पहुंचेंगे।
- चारधाम यात्रा देहरादून-ऋषिकेश के लिए छोटे वाहन रुड़की से छुटमलपुर से होते हुए जा सकेंगे।
- सहारनपुर, हरियाणा से आने वाले वाहन छुटमलपुर, खानपुर तिराहा, आन्नेकी, बीएचईएल होते हुए ऋषिकुल/टिबड़ी पार्किंग तक पहुंचेंगे। वापसी ऋषिकुल पुल से होकर राजमार्ग से होगी।
- देहरादून से बिजनौर की ओर जाने वाले वाहन सीधे जा सकेंगे।
- हरिद्वार आ रहे वाहन धोबीघाट पार्किंग में ठहरेंगे। उनकी वापसी वाया चीला पार्क होते हुए देहरादून-ऋषिकेश होगी।
ट्रेनों की स्थिति:
- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक अगस्त से 12 अगस्त तक पांच जोड़ी कांवड़ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
- ट्रेन संख्या 04609-10 ऋषिकेश से हरिद्वार के मध्य चलेगी, ऋषिकेश से यह सुबह 9:25 बजे चलेगी, 10:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। फिर यहां से दोपहर 1: 35 मिनट पर ऋषिकेश के लिए चलेगी, दोपहर 2:40 मिनट पर ऋषिकेश पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04369-70 हरिद्वार से बरेली के मध्य चलेगी। यह ट्रेन दो व नौ अगस्त को बरेली से चलेगी। तीन व दस अगस्त को हरिद्वार से चलेगी। बरेली से यह ट्रेन रात 8:40 मिनट पर चलेगी, रात पौने दो बजे हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से यह ट्रेन तड़के चार बजे चलेगी, सुबह 9:50 मिनट पर बरेली पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04059-60 हरिद्वार से दिल्ली के मध्य वाया बिजनौर होकर जाएगी। वापसी में टपरी होकर आएगी। यह ट्रेन दिल्ली से रात 8: 10 मिनट पर चलेगी। सुबह 5:10 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन सुबह छह बजकर 45 मिनट पर चलेगी। शाम तीन बजे यह ट्रेन दिल्ली पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 07423-22 दिल्ली-शामली हरिद्वार के मध्य चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 6:55 मिनट पर चलेगी। रात 1:50 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। रात 2:05 मिनट हरिद्वार से चलेगी, सुबह नौ बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 74001-02 दिल्ली-सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य संचालित होगी। दिल्ली से यह ट्रेन शाम 4:45 मिनट पर चलेगी। यह रात 12:45 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी, रात 1: 10 मिनट पर हरिद्वार से चलेगी, सुबह 8:50बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- अहमदाबाद मेल, लिंक एक्सप्रेस, गंगानगर एक्सप्रेस दो मिनट तक ज्वालापुर स्टेशन पर रुकेगी, हेमकुंड एक्सप्रेस अपडाउन मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। देहरादून से वाया लक्सर होकर सहारनपुर के मध्य चलने वाली डीएलस एक्सप्रेस में दो जनरल कोच कांवडियों के लिए लगाए जाएंगे।
यह रहेगा प्रतिबंधित:
- हरिद्वार में त्रिशूल, बेस बॉल, हॉकी, डंडे नहीं बिकेंगे। यदि किसी को त्रिशूल लेना भी है तो वह छह इंच तक का त्रिशूल ले सकता है। बड़ी कांवड़, डीजे साउंड सिस्टम और ओवरलोड वाहन राज्यों की सीमा पर ही रोक लिए जाएंगे।
- किसी जानकारी के लिए या परेशानी पर यहां संपर्क करें:
एसपी सिटी हरिद्वार (नोडल अधिकारी कांवड़)- 9411112768
एसपी सिटी कार्यालय- 01334- 265722
मेला नियंत्रण भवन- 9411112973, 01334- 265876
रुड़की कंट्रोल रूम- 9411112782, 01332- 272896