{"_id":"64a422938da8dc05b4005669","slug":"haridwar-kanwar-yatra-2023-two-kanwariyas-of-delhi-and-haryana-drowned-in-ganga-river-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: स्नान करते समय गंगा में डूबे दिल्ली और हरियाणा के दो कांवड़िए, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: स्नान करते समय गंगा में डूबे दिल्ली और हरियाणा के दो कांवड़िए, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाया
Tue, 04 Jul 2023 07:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Jul 2023 07:19 PM IST
सार
पहला हादसा जोधपुर भवन और दूसरा खेतेश्वर भवन के पास हुआ। डूब रहे दोनों कांवड़ियों को जल पुलिस की टीम बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालकर ले आई।
विज्ञापन
डूबते हुए कांवड़िए को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में गंगा में स्नान करते हुए बह गए हरियाणा और दिल्ली के दो कांवड़ियों को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया। जान बचाने पर कांवड़ियों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के शाहदरा से गंगाजल भरने हरिद्वार पहुंचे 17 वर्षीय रोहन जोधपुर भवन के पास गंगा में स्नान करना लगा।
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार में गंगा पूजा के साथ कांवड़ मेले का आगाज, पहले ही दिन उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
विज्ञापन
अचानक तेज बहाव में बहने लगा। ये देख श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। तभी पास में ही तैनात जल पुलिस के जवान विक्रांत, जानू पाल, सन्नी कुमार, गौरव शर्मा ने गंगा में डूबते हुए रोहन को बचा लिया। दूसरी तरफ सागर 18 वर्ष निवासी निवासी बालाडी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा भी गंगा में बह गया।
विज्ञापन
Trending Videos
जल पुलिस के जवानों ने खेतेश्वर भवन के पास रेस्क्यू करते हुए गंगा से बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि गंगा में डूब रहे दोनों कांवड़ियों को जल पुलिस की टीम ने बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालकर ले आई।