फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar jail Superintendent attached to Police headquarters For Irregularity

हरिद्वार: जेल में बार-बार सामने आ रही अव्यवस्थाओं पर एडीजी सख्त, अधीक्षक को मुख्यालय किया अटैच

Tue, 14 Apr 2020 05:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Apr 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Haridwar jail Superintendent attached to Police headquarters For Irregularity
- फोटो : फाइल फोटो

हरिद्वार जिला जेल में चल रही अव्यवस्था को लेकर आखिरकार एडीजी जेल पीवीके प्रसाद की नींद टूट ही गई। एडीजी ने सोमवार को जेल अधीक्षक अशोक कुमार को जेल मुख्यालय देहरादून अटैच कर दिया है, फिलहाल अधीक्षक का कार्यभार किसी दूसरे अधिकारी को नहीं सौंपा है।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक के कार्यकाल में कैदियों और बैरकों से मोबाइल फोन मिलने का एक लंबा सिलसिला चलता रहा। आहत बंदी रक्षकों ने जेल अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोलकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला था और बंदी रक्षकों पर कुख्यात जीवा के शूटरों ने भी हमला कर दिया था। कई हत्याकांडों की पटकथा भी हरिद्वार जेल में बैठकर ही तैयार की गई थी। समय-समय पर पुलिस इस हकीकत से पर्दा भी उठाती रही।
विज्ञापन

 
जेल के अंदर से रंगदारी भी मांगने के प्रकरण सामने आते रहे। जेल में शराब मुर्गे की पार्टी की भी खूब चर्चा हुई थी।  सोमवार को एडीजी पीवीके प्रसाद ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक अशोक कुमार को जेल मुख्यालय देहरादून अटैच करने के आदेश जारी किए, उनके स्थान पर किसी को नहीं भेजा गया है। एडीजी जेल ने बताया कि जेल अधीक्षक के खिलाफ कई शिकायतें आई थी, उसी पर संज्ञान लेते हुए उन्हें पद से हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed