फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar: haryana Youth Death real reason comes in postmortem report , death due to beaten

हरिद्वार: मौसी के घर मृत मिला था युवक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की असली वजह

Mon, 18 May 2020 05:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 May 2020 05:53 PM IST
सार

  •  मौसी के घर मृत मिला था हरियाणा का युवक
  • छह रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
haridwar: haryana Youth Death real reason comes in postmortem report , death due to beaten
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार के  सिडकुल क्षेत्र में मौसी के घर मृत मिले हरियाणा के युवक की मौत पिटाई से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। मृतक के  भाई की शिकायत पर तीन सगे भाइयों समेत छह रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


सिडकुल पुलिस को 14 मई को सूचना मिली थी कि गांव आन्नेकी में एक युवती अपने घर से बिना बताए चली गई है। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की थी तो युवती घर पर ही मिली थी, लेकिन उसका मौसेरा भाई संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला था। घर पर मौसी और उसकी बेटी को छोड़कर सब गायब हो गए थे। पुलिस ने मृतक जितेंद्र कुमार (40) वर्ष पुत्र जस्से निवासी नयागांव लाडवा कुरुक्षेत्र हरियाणा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिचित को सौंप दिया था।

विज्ञापन

पुलिस पड़ताल में सामने आया था कि मृतक अपनी एक रिश्तेदार को बहला फुसलाकर ले गया था। 13 मई को उसके रिश्तेदारों ने उसे ढूंढ निकाला था। आरोप है कि उसकी बुरी तरह पिटाई की गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि युवक की मौत पिटाई से हुई है। उसके शरीर पर मारपीट के निशान भी पाए गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई सवरनराम पुत्र जस्से निवासी ग्राम गोविंदगढ़ थाना लाडवा जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा की शिकायत पर रिश्तेदार बिजेश, नरेश, संजय पुत्रगण मानचंद, लाभ सिंह पुत्र धर्मचंद, सुरेश पुत्र महेश निवासीगण आन्नेकी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed