फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar four year old girl sexually assaulted in namami gange ghat changing room

हरिद्वारः नमामि गंगे घाट पर बने चेंजिंग रूम में चार साल की मासूम से दुष्कर्म

Thu, 14 Nov 2019 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
haridwar four year old girl sexually assaulted in namami gange ghat changing room
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

हरिद्वार में नमामि गंगे घाट के चेंजिंग रूप में ले जाकर एक शादीशुदा आदमी ने चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया है। श्यामपुर पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी गांव कांगड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। चंडीगढ़ आदापुर के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली एक चार साल की मासूम बुधवार देर शाम नमामि गंगे घाट पर खेल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी उसे नमामि गंगे घाट पर बने एक चेंजिंग रूम में ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। एसओ श्यामपुर दीपक अटैक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे का आदि है और शादीशुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी युवक गिरफ्तार

वहीं उत्तरकाशी में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़खानी की धारों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बीते छह नवंबर को क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में एक अज्ञात युवक पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के बाद दिन में अपनी मौसी के घर गई थी।

शाम के समय वहां से लौटते समय ज्ञानसू के पास एक युवक ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दी और रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की के शोर मचाने पर वह भाग गया, लेकिन लड़की ने उसकी बाइक का नंबर नोट कर लिया।

पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट तथा छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक मनीषा नेगी ने बताया कि बड़ेथी बाईपास के पास आरोपी मनवीर कलूड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed