फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Four Students Drown into ganga river, three safe, one Missing

हरिद्वार: गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव में बहे चार छात्र, तीन को बचाया, एक डूबा

Mon, 01 Jun 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jun 2020 10:46 PM IST
सार

  • संस्कृत के छात्र थे बचाए गए तीनों छात्र, डूबने वाला था चालक
  • भारत मातापुरम स्थित हनुमंत धाम में रह रहे थे सभी

विज्ञापन
Haridwar: Four Students Drown into ganga river, three safe, one Missing
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में संस्कृत के तीन छात्रों के साथ स्नान करने के लिए गया भारत मातापुरम स्थित हनुमंत धाम का चालक गंगा के तेज बहाव में डूब गया। जबकि उसके साथ नहा रहे तीनों छात्रों को आसपास के लोगों ने जैसे तैसे बचा लिया। मामले की जानकारी मिलते ही सप्तऋषि पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू करा दिया है।

विज्ञापन


सोमवार की शाम को हनुमंत धाम में रह रहे संस्कृत के तीन छात्रों के साथ बांदा निवासी चालक अनंत मिश्रा (22) गंगा में स्नान करने गया था। सप्तऋषि में वे ठोकर नंबर एक पर बिना घाट के गंगा में स्नान करने उतर गए। देखते ही देखते तीनों छात्रों सहित चालक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे।
विज्ञापन



छात्रों के शोर मचाने पर आसपास में घूम रहे लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बामुश्किल तीनों छात्रों को गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गया। मौके पर पहुंचे सप्तऋषि पुलिस चौकी प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि डूबने वाले युवक की पहचान बांदा निवासी चालक अनंत मिश्रा के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि लॉकडाउन से पहले वह दिल्ली से यहां आया था। उसे ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू करा दिया गया है। उसे देर रात तक ढूंढने का काम जारी रहा। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भागीरथी नदी में बहा नेपाली

उत्तरकाशी के डुंडा क्षेत्र में सोमवार शाम को नेपाली मूल का एक व्यक्ति भागीरथी नदी में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, नेपाली मूल का एक व्यक्ति सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डुंडा गांव के निकट गंगा भागीरथी नदी के किनारे गया था। लेकिन तभी संतुलन बिगड़ने से वह नदी में बह गया।

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोज बचाव अभियान शुरू कर दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक लापता व्यक्ति की तलाश जारी थी। डुंडा चौकी इंचार्ज रमन बिष्ट ने बताया कि लापता की पहचान 32 वर्षीय प्रकाश के रूप में हुई है। जो नेपाली मूल का है। टीम द्वारा खोज बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed