फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Four people from Family Missing during Going to moradabad

हरिद्वार: एक ही परिवार के चार लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुरादाबाद के लिए हुए थे रवाना

Tue, 25 Aug 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Aug 2020 09:48 PM IST
सार

  • ससुर ने दर्ज कराई दामाद, बेटी और दो नातिनों की गुमशुदगी
  • छह अगस्त को मुरादाबाद का पास बनवाकर गया था परिवार

विज्ञापन
Haridwar: Four people from Family Missing during Going to moradabad
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में एक परिवार के चार लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। यह परिवार पास बनवाकर मुरादाबाद रवाना हुआ था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गुमशुदा परिवार छह अगस्त को मुरादाबाद जाने के लिए हरिद्वार प्रशासन की वेबसाइट पर पास बनवाकर गया था। उसके बाद परिवार का कोई पता नहीं चल पाया है। न तो परिवार के लोग मुरादाबाद पहुंचे और न ही वापस आए।
विज्ञापन



परिवार के सदस्यों के मोबाइल हरिद्वार में ही बंद हो गए थे। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि मक्षेयवर नाथ मिश्रा निवासी प्रयागराज ने सिडकुल में रहने वाले अपने दामाद जितेंद्र तिवारी, बेटी सरिता तिवारी और दो नाबालिग नातिन की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही है कि परिवार किन परिस्थितियों में गायब हुआ है। जांच पड़ताल में कई जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर इनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed