फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Five people arrested in case of mentally challenged woman tied to a pole and beaten.

Haridwar: मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटने का मामला, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Dec 2025 08:03 PM IST
सार

Haridwar News: बीते दिन मानसिक रूप से कमजोर एक महिला का खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Haridwar: Five people arrested in case of mentally challenged woman tied to a pole and beaten.
महिला को खंभे से बांधकर पीटने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसने पर मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा था और गाली-गलौज की जा रही थी। इस संबंध में शुभम पुत्र लखमीचंद निवासी लेबर कॉलोनी रानीपुर ने पांच नामजद व एक अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोप था कि उसकी माता सुनीता घर से शनिवार की सुबह बाहर टहलने के लिए निकली थीं। तभी लेबर कॉलोनी निवासी राहुल व इंदर, आशु, नागेश, राकेश और महिला ने उसकी माता को घेरकर पीटा और खंभे से बांधकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: दिव्यांग दंपती से अभद्रता, सार्वजनिक नल से पानी लेने पर लगाई गई पाबंदी...तहसील पहुंचे गुहार लेकर

बताया था कि उसकी माता मानसिक रूप से कमजोर है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग वीडियो में आरोप लगा रहे थे कि महिला उनके घर में घुसकर बच्चियों का गला दबा रही थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए दबिश दी और पांच लोगों को हिरासत कर लिया।

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी राहुल, इंदर, राकेश, आशु और माया देवी निवासीगण लेबर कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने रिमांड मंजूर करने के बाद फिर सभी को जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed