{"_id":"631dcfe8cee0bb5dc953263f","slug":"haridwar-double-murder-news-husband-wife-murder-in-bahadrabad-and-son-admit-his-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, गुस्साए बेटे ने की सौतेली मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, गुस्साए बेटे ने की सौतेली मां की हत्या
Sun, 11 Sep 2022 06:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Sep 2022 06:28 PM IST
सार
इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद उसके सौतेले बेटे ने मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हरिद्वार में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में रविवार को दोहरे हत्याकांड की खबर से सनसनी फैल गई। घटना दोपहर बाद बहादराबाद के मरगूबपुर गांव की है। पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इसके बाद गुस्से में आकर उसके सौतेले बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। सितारा शनिवार रात ही घर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब यह सब इनामुलहक के बेटे तोहिद को पता लगा तो गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां सितारा का गला दबा दिया। जानकारी के अनुसार तोहिद खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।