{"_id":"653fb3b4a8455cd835055b17","slug":"haridwar-crime-news-fraud-in-name-of-helicopter-booking-fake-ticket-given-for-50-thousand-rupees-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Crime: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी, 50 हजार रुपये लेकर थमाए फर्जी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Crime: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी, 50 हजार रुपये लेकर थमाए फर्जी टिकट
Mon, 30 Oct 2023 07:18 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Oct 2023 07:18 PM IST
सार
दीपक परमार निवासी सेक्टर-65 विजयनगर लसुडिया इंदौर मध्य प्रदेश ने इस संबंध में शिकायत दी है। उसने शिकायत में बताया है कि परिवार के साथ चारधाम जाना था। इस बीच पवन हंस हेलिकॉप्टर एजेंसी का एक नंबर मिला।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के व्यक्ति से हेलीकॉप्टर की बुकिंग के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यक्ति से रकम लेने के बाद उसे फर्जी टिकट थमा दिए गए। पीड़ित को जब ठगी का पता चला तो उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जिसका संज्ञान लेते हुए सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दीपक परमार निवासी सेक्टर-65 विजयनगर लसुडिया इंदौर मध्य प्रदेश ने इस संबंध में शिकायत दी है। उसने शिकायत में बताया है कि परिवार के साथ चारधाम जाना था। इस बीच पवन हंस हेलीकॉप्टर एजेंसी का एक नंबर मिला।
विज्ञापन
Mussoorie: उद्यान विभाग में हुए घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, झड़प हुई तो पुतला छीनकर ले गई पुलिस
विज्ञापन
संपर्क करने पर राहुल नाम के शख्स ने 24 सीट खाली बताते हुए 20 सीट की बुकिंग के लिए एक लाख रुपये किराया बताया। कहा कि 50 फीसदी रकम पहले देनी होगी। आरोप है कि टिकट की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए।
उसके बाद जो टिकट दीपक को मिले वो फर्जी निकले। इस मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।